कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ।
बीएसपी सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने नाम वापस लिए।
सूरत : गुजरात की सूरत सीट से बीजेपी की विजय का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने और सभी निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। सूरत सीट पर अब चुनाव नहीं होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार का फॉर्म खारिज होने के बाद 9 उम्मीदवार मैदान में बचे थे। इनमें बसपा के उम्मीदवार प्यारेलाल भारती सहित 8 अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने नाम वापस ले लिए। इससे बीजेपी के मुकेश दलाल बिना लड़े ही चुनाव जीत गए।
गुजरात में लोकसभा चुनाव में ये पहला मौका है जब कोई प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीता है। देश में अभी तक के इतिहास में ऐसे 29 उम्मीदवार हैं जिन्होंने लोकसभा का चुनाव निर्विरोध जीता है।
Related Posts
March 16, 2023 इंदौर – भोपाल पुलिस कमिश्नर की अदला – बदली
हरिनारायण चारी मिश्र होंगे भोपाल के पुलिस कमिश्नर।
मकरंद देउस्कर के हाथों में होगी […]
June 10, 2021 एक ही दिन में हत्या की दो वारदातें, बाणगंगा के बाद खजराना थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से हमला कर हत्या
इंदौर : अनलॉक हुए शहर में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। हत्या जैसी संगीन वारदातें लगातार […]
May 21, 2021 ब्लैक फंगस के उपचार के किए जा रहे हैं पुख्ता इंतजाम- चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर संभाग में […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]
December 19, 2020 24 दिसम्बर को होगी जब्तशुदा वाहनों की नीलामी
इंदौर : नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर ने बताया है कि पुलिस थाना भंवरकुआं पर धारा 25 […]
May 27, 2021 मंत्री समूह की बैठक में प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर लिए गए अहम निर्णय
भोपाल : प्रदेश में 1 जून से अनलॉक को लेकर मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक में अनलॉक को […]
August 29, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर आगमन पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इंदौर : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आई। विमानतल […]