इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और अन्य संस्थाओं के संयुक्त बैनर तले आयोजित शहर के पश्चिम क्षेत्र के सबसे बड़े सार्वजनिक गणेशोत्सव के तहत मंगलवार रात देश के मशहूर बांसुरी वादक राकेश चौरसिया और तबला वादक पदमश्री विजय घाटे ने ताल वेणु कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को सम्मोहित कर दिया। बांसुरी और तबले की जुगलबंदी ने ऐसा रंग जमाया कि श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।
पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के सुशिष्य “राकेश चौरसिया” ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत राग जोग से की और उसके बाद श्रोताओं की फरमाइश पर बांसुरी की अनेक सुरीली तानें छेड़ी । तबले पर पदमश्री विजय घाटे अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए और अपने तबले की थाप से बांसुरी वादन को परवान चढ़ाया। करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों को श्रोताओं की भरपूर दाद मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । मुख्य अतिथि थे संघ के प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे। पूर्व विधायक जीतू जिराती और जयंत भिसे विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहे।
गणेशोत्सव के तहत बुधवार को प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का व्याख्यान होगा । आप ‘भारत का अमृत काल अवसर और चुनौतियां’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम राऊ स्थित एमराल्ड हाइट्स स्कूल के ऑडिटोरियम में शाम 5.00 बजे से होगा।
Related Posts
July 9, 2021 87 वर्षीय शिक्षिका की पार्थिव देह निजी मेडिकल कॉलेज को की गई दान, परिजनों ने पूरी की अंतिम इच्छा
इंदौर : शहर की 87 महिला इंदु जोशी ने करीब 20 वर्ष पहले देहदान का संकल्प लिया था। 9 […]
August 16, 2022 हर घर तिरंगा अभियान से योग को जोड़कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : योग गंगा योगिक,साइंटिफिक एंड स्प्रिचुअल रिसर्च फाउंडेशन और निशा जोशी योग […]
July 6, 2021 8 राज्यों में बदले गए राज्यपाल, मन्गुभाई पटेल होंगे मप्र के नए राज्यपाल
इंदौर : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले करीब 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए […]
August 24, 2021 हिन्दू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, विभिन्न घटनाओं के दोषी तत्वों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग
इंदौर : बीते कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं, जिनसे दो पक्षों में अविश्वास का […]
October 8, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 21 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के रोकथाम की सारी कवायदें व्यर्थ साबित हो रही हैं। बीते दो- तीन […]
March 31, 2020 कोरोना के इलाज में उपयोगी ड्रग का निर्माण करनेवाली फैक्ट्री फिर शुरू हुई इंदौर : दवा बनाने वाली कंपनी इप्का लेबोरेटरी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है। […]
August 2, 2024 सांसद लालवानी ने इंदौर से जुड़ी रेल संबंधी मांगों को लोकसभा में रखा
रेलमंत्री को भी नई ट्रेनें चलाने संबंधी मांगपत्र सौंपा।
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का […]