रायपुर: लोकसभा चुनाव के चलते भारी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले करने में सफल हो रहे हैं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ के गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घात लगाकर किये गए इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए।
गश्त पर निकले थे जवान।
सूत्रों ने बताया कि कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित महला गांव में बीएसएफ का शिविर है। शिविर से बीएसएफ के जवानों का दल गश्त पर निकला था। पुलिस के जवान भी उनके साथ थे। उसी दौरान उनपर हमला किया गया। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। हमले में शहीद चारों जवान 114 वी बटालियन के थे। घायल दो जवानों का इलाज किया जा रहा है।
18 अप्रैल को है मतदान।
नक्सली हमले के बाद नक्सलियों की तलाश में व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है। आपको बता दें कि नक्सल प्रभावित कांकेर सीट के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना है।
Related Posts
April 30, 2022 दहेज हत्या का आरोपी 10- 10 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित
इंदौर ,: दहेज हत्या करने वाले आरोपी पति एवं ससुर को 10 -10 वर्ष के कठोर कारावास से […]
October 25, 2016 भोपाल आए CBI डायरेक्टर, कहा- व्यापमं घोटाले की तेजी से करो जांच भोपाल. व्यापमं गड़बड़ी मामले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। सोमवार को सीबीआई डायरेक्टर […]
February 19, 2025 भोपाल से प्रयागराज जाने वाली पवन एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के रूट डायवर्ट
भोपाल : महाकुंभ के दौरान परिचालनिक कारणों से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग […]
May 15, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप का समापन
शिविर का बड़ी संख्या में मीडिया के साथियों एवं उनके परिजनों ने लाभ लिया।
इंदौर : […]
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
January 23, 2021 खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 […]
February 4, 2022 मप्र सरकार ने मांगलिक कार्यों में मेहमानों की संख्या का प्रतिबंध हटाया
भोपाल : ऐसा नहीं है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस मिलना बंद हो गए हैं। आज भी […]