इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में घोष का प्रदर्शन शुक्रवार को हंस दास मठ, बड़ा गणपति पर किया गया। घोष प्रमुख के घोष दंड के संकेत पर स्वयंसेवकों ने घोष वादन प्रारंभ किया, जिसमें बाल और शिशु स्वयंसेवक एक साथ एक ही धुन पर एक स्वर के साथ वादन कर रहे थे। अनुशासन में खड़े होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस दिवस पर उनके सबसे प्रिय वाद्य द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।
इस वर्ष स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में श्रृंग वाद्य से अपनी प्रस्तुति दी जिसमें मुख्य रुप से वंशी ,वेणु, तुर्य , नागांग, स्वरद जैसे वाद्यों का प्रदर्शन किया गया।
स्वयंसेवकों ने किया बाँसुरी वादन।
संघ के स्वयंसेवकों ने परदेशीपुरा स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पर भी बाँसुरी वादन कर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वादन करने में ८ वर्ष आयु से लेकर ५० वर्ष की आयु के घोष वादन करने वाले स्वयंसेवक शामिल थे । कार्यक्रम में विभाग सह कार्यवाह पवन तिवारी, विभाग सह घोष प्रमुख मनीष पाँचाल, जिला घोष प्रमुख बसंत मालाकर उपस्थित थे । इसके अलावा स्वयंसेवकों ने जन्माष्टमी पर्व पर ज्ञान परिसर नंदानगर के राधा कृष्ण मन्दिर पर भी घोष वादन किया ।
Related Posts
February 17, 2021 चोरी व धोखाधड़ी के आरोपी कारावास और अर्थदंड की सजा से दण्डित
इंदौर : चोरी एवं धोखाधडी के आरोपियों को अदालत ने 3-3 वर्ष के कारावास और अर्थदंड से […]
May 23, 2022 बच्चों ने सड़क पर मिला पर्स ट्रैफिक पुलिस को सौंपा
पुलिस ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए चॉकलेट दिलवाई।
इंदौर : बच्चों ने […]
February 19, 2024 उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेले में मोटरयान कर की दर में मिलेगी 50 फीसदी की छूट
इंदौर - उज्जैन 04 लेन को 06 लेन में किया जाएगा तब्दील।
मप्र लोक सेवा आयोग में दो नए […]
August 28, 2022 मोबाइल और मोटरसाइकिल चुराने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : मोबाइल चोरी व छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 शातिर बदमाश, पुलिस थाना […]
May 19, 2021 सनावद, मुंडी पहुंचे मोघे- मूलचंदानी, सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन मशीन की भेंट
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे बड़वाह […]
August 24, 2021 उपचुनाव पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
इंदौर : प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को रोके जाने […]
March 8, 2022 पांच नई विकास योजनाओं को आईडीए बोर्ड की हरी झंडी
इंदौर : इन्दौर विकास प्राधिकरण के संचालक मण्डल की बैठक सोमवार, 7 मार्च को आहूत की गई। […]