इंदौर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से गैंगरेप के बाद उसकी जघन्य हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानव श्रृंखला बनाई। इस मौन प्रदर्शन में कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने भी शिरकत की। महूनाका चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर कर किए गए इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी से आरोपियों को फाँसी देने की मांग की गई।
यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं।
अर्चना राठौर के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में समाज के पदाधिकारी भी शामिल हुए। अर्चना राठौर ने बताया कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी सरकार को महिलाओं के संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। हाथरस की घटना को बीते कुछ समय ही हुआ है और यूपी के तीन और शहरों से भी गैंगरेप की खबर आ रही है। योगी सरकार और पुलिस को ऐसी हैवानियत करने वालों को कठोर से कठोर दंड देना चाहिए। ताकि आगे किसी भी महिला के साथ इस प्रकार की घटना न हो। महूनाका चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में भवर शर्मा, तपन चतुर्वेदी, अरविंद जोशी , सलीम शेख़ , अशोक जायसवाल, विकास जोशी और महिला कार्यकर्ता महिला शामिल हुई।
Related Posts
October 22, 2020 हँसदास मठ में नवरात्रि के तहत किया जा रहा दुर्गा सप्तशती का पाठ
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ पर महंत श्री रामचरणदास महाराज के सान्निध्य […]
September 5, 2020 होम क्वारनटाइन मरीजों की सतत निगरानी करें- संभागायुक्त इंदौर : संभाग के सभी ज़िलों में फीवर क्लीनिक को सुदृढ़ बनाया जाए। इन्हें सुचारु रूप से […]
November 2, 2023 इंदौर की आबोहवा को संरक्षित किए जाने की जरूरत
नागरिक घोषणा पत्र के लिए बुद्धिजीवियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव।
इंदौर : जब चुनाव […]
September 11, 2021 बीजेपी कार्यालय पर विधानसभा वार होगी मंगलमूर्ति की आरती
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल एवं […]
March 17, 2022 आपसी सौहार्द्र, एकता व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, शांति समिति की बैठक में जनता से की गई अपील
इंदौर : जिले में आगामी सभी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, […]
January 22, 2022 टीकाकरण के चलते कोरोना संक्रमण का हो रहा मामूली असर, बुजुर्ग लगवाएं बूस्टर डोज- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे आंकड़े लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। […]
May 15, 2021 कर्ज वसूली पर 31 मई तक जिला प्रशासन ने लगाई रोक
इंदौर : जिला प्रशासन ने कर्ज धारकों के हित में बड़ी पहल की है। कोरोना काल में लोगों के […]