मुख्यमंत्री चौहान ने महाकालेश्वर कॉरिडोर का लिया जायजा

  
Last Updated:  September 20, 2022 " 12:40 pm"

महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले यहां से अमिट छाप लेकर जाएं-मुख्यमंत्री चौहान

उज्जैन : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को भगवान महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उज्जैन दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु मन में भगवान महाकालेश्वर और मन्दिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर कॉरिडोर में निर्मित नवग्रह मूर्तियों, भगवान शिव से सम्बन्धित कथाओं पर आधारित चित्रों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सम्बन्धित चित्र के नीचे सरल भाषा में उसका विवरण लिखवाया जाए, ताकि आमजन को आसानी से सम्बन्धित कथा की जानकारी प्राप्त हो।

कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री को महाकालेश्वर कॉरिडोर प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का जन-जन में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, ताकि महाकालेश्वर कॉरिडोर के उद्घाटन के पूर्व सभी को यहां की विशेषता के बारे में जानकारी मिल सके। एक वातावरण निर्मित हो। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के पश्चात उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को कॉरिडोर दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर में किए गए सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महिदपुर के विधायक बहादुरसिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, बहादुरसिंह बोरमुंडला, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, अनिल जैन कालूहेड़ा, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *