महापौर, एमआयसी सदस्य और पार्षद भी देंगे एक – एक माह का वेतन।
अगले साल से बढ़ाकर देंगे अनुदान राशि।
इंदौर : कोरोना के चलते दो साल के अंतराल के बाद इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह को लेकर मिल मजदूरों में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है। बरसों पूर्व मिलें बंद होने के बावजूद नयनाभिराम झांकियों की परंपरा को वहां काम करने वाले मजदूर जिंदा रखे हुए हैं।हालांकि उन्हें इसके लिए खासी मशक्कत करने के साथ मदद की गुहार लगानी पड़ती है। नगर निगम की ओर से मिलों की झांकियों के निर्माण के लिए एक – एक लाख रूपए की मदद अनुदान के रूप में दी जाती है।
अगले साल से बढ़ाकर देंगे अनुदान राशि।
मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मिलों की गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों को एक एक लाख का चेक सौंपा। उन्होंने चेक वितरण के मौके पर कहा कि मॉल के दौर में भी मिलों से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन उनके परंपरागत वैभव के साथ होगा। महापौर पुष्यमित्र ने इस मौके पर ऐलान किया कि अगले वर्ष से मिलों की झांकियों के निर्माण के लिए दी जाने वाली अनुदान की राशि बढ़ाकर दी जाएगी।महापौर, एमआयसी सदस्य और सभी पार्षद भी अपना एक – एक माह का वेतन झांकियों के निर्माण के लिए देंगे।
Related Posts
March 28, 2021 होली के उल्लास पर कोरोना का ग्रहण, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सांकेतिक होगा होलिका दहन
इंदौर : रविवार 28 मार्च को होली है पर सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ गाड़ियां नजर आती भी हैं […]
January 24, 2022 कलेक्टर कार्यालय में मनाया जाएगा मतदाता दिवस, दिलाई जाएगी शपथ
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर में भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता […]
April 10, 2023 राहगीरों के मोबाइल लूटकर ले जाने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
ढाई लाख रुपए मूल्य के 32 मोबाइल किए जब्त।
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने […]
December 15, 2022 महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इंदौर से भी बेहतर बनाएं
मन्दिर में वीआईपी के कारण दर्शन बाधित न हो, लेजर शो आकर्षक बनाया जाए।
महाकालेश्वर […]
March 26, 2021 कृष्णमुरारी मोघे ने सीएम को लिखा पत्र, होलिका दहन व पूजन के लिए छूट प्रदान करने का किया अनुरोध
इंदौर : होली पर लॉकडाउन और धुलंडी पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाने को लेकर सियासत […]
October 19, 2024 भुतहा पार्टी जैसे आयोजन अप संस्कृति के परिचायक
मोहता भवन में प्रवचनों के दौरान मुनिश्री प्रमाण सागर जी ने कही ये बात।
युवा संगठनों […]
March 22, 2017 आईएएस राजीव कुमार बन सकते हैं यूपी के नए मुख्य सचिव योगी आदित्यनाथ की सरकार में 1981 बैच के आईएएस ऑफिसर राजीव कुमार अगले मुख्य सचिव बन सकते […]