पीआईएमआर फाइनेंस क्लब के बैनर तले संपन्न हुई प्रतियोगिता।
विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत।
इंदौर : छात्रों में निर्णय लेने का कौशल और सोच क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, के फाइनेंस क्लब फिनएक्स द्वारा बिडिंग कंपीटिशन (बोली प्रतियोगिता) -बिडविज़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक परिचयात्मक सत्र से हुई जहां बोली प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया गया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को वर्चुअल बजट प्रदान किया गया, जिसके तहत छात्रों ने बेहतर निवेश के अवसरों को लेकर विशिष्ट परिसंपत्तियों के लिए सबसे अच्छा सौदा या बोली सुरक्षित करने हेतु एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा की। असाधारण वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करने वाली बिडविज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एस. रमन अय्यर, डॉ. सुखजीत मथारू, डॉ. मनीषा सिंघई, डॉ. प्रियंका चावला, एवं अन्य फैकल्टीज द्वारा बैज वितरित कर पुरस्कृत किया गया।
श्रेयांश तिवारी, कुशल जैन को बिडविज़ प्रतियोगिता का विजेता हिमांशु वर्मा, सय्यम जैन को प्रथम रनर अप तथा मानस सिंघई एवं मो. फैजान खान को प्रतियोगिता का सेकंड रनर उप घोषित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन अरिजीत सिंह और श्रुति दुबे ने किया।
Related Posts
July 30, 2020 सैम्पल टेस्टिंग में कमीं के बावजूद 10 फीसदी तक पहुंची कोरोना संक्रमण दर, पेंडिंग मामले बढ़े…! इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से सैम्पलिंग और टेस्टिंग में आई कमीं हैरत में डालने वाली है। […]
September 29, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का रवींद्र नाट्यगृह में होगा स्वागत, शहीदों को किया जाएगा नमन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
May 8, 2025 इंदौर में 12 मिनट तक किया गया ब्लैक आउट, जनता की रही सक्रिय भागीदारी
समूचे शहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल।
इंदौर : आतंकियों के […]
September 5, 2020 लसूड़िया क्षेत्र में डकैती डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, रैकी कर दिया था वारदात को अंजाम इंदौर : 15 दिन पहले लसूङिया थाना क्षेत्र के कंचन विहार में हुई डकैती की वारदात का […]
January 3, 2025 यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन
यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध करते हुए रीगल तिराहे पर […]
April 1, 2020 एमवायएच की महिला डॉक्टर पाई गई कोरोना संक्रमित इंदौर : कोरोना का संक्रमण डॉक्टरों को भी चपेट में लेने लगा है। एमवाय अस्पताल के गायनिक […]
May 13, 2019 प्रो इनकंबेंसी पर लड़ा जा रहा 2019 का चुनाव- मोदी इंदौर: 2014 का चुनाव एन्टी इनकंबेंसी पर आधारित था लेकिन 2019 का चुनाव प्रो. इनकंबेंसी […]