देवास : जिले के नेमावर में हुए जघन्य हत्याकांड की गूंज पूरे प्रदेश से लेकर देश तक मे हो रही है। शातिर अपराधियों ने पाँच जिंदगियों को मौत के घाट उतारकर उन्हें ज़मीन में गाड़ दिया और अनजान बनकर डेढ़ माह तक घूमते रहे ।
इस मामले को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की नाराजगी के बाद देवास जिला व पुलिस प्रशासन जागा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने नेमावर हत्या कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह चौहान पिता लक्ष्मण सिंह चौहान वार्ड नंबर 10 रेत नाका नेमावर की 4 हजार 500 स्क्वेयर फ़ीट में निर्मित तीन दुकान और दुकान के पीछे मकान को तोड़ने की कार्रवाई की। प्रशासन ने एक और आरोपी विवेक तिवारी पिता कमल किशोर लक्ष्मीनारायण तिवारी का वार्ड नम्बर 14 में 2 हजार स्क्वेयर फ़ीट में बना मकान भी धराशायी कर दिया।
बता दें कि जिले के नेमावर में बीती 13 मई की रात शादी की बात करने के बहाने प्रेमिका को बुलाकर मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने न सिर्फ उसकी बल्कि उसकी मां, भाई, बहन सहित पांच लोगों की हत्या कर दी थी।सबकी लाशों को खेत मे गाड़ दिया था । पूरे परिवार की गुमशुदगी की रिपोर्ट होने पर गहन पूछताछ में मामला सामने आया।पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह,उसके भाई वीरेंद्र सिंह सहित घटना में शामिल अन्य पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
August 25, 2020 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढा पर ग्रोथ रेट में आई कमीं..! इंदौर : कोरोना संक्रमण किस तेजी से बढ़ रहा है, इसकी बानगी सोमवार 24 अगस्त को नजर आई जब […]
January 25, 2017 पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण भोपाल:-मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया […]
December 28, 2021 राष्ट्रनायकों की जीवनी पर आधारित साहित्य का स्टॉल भी बना मालवा उत्सव का हिस्सा
इंदौर : लालबाग में चल रहे मालवा उत्सव में लोककला व लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य व […]
May 14, 2022 कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत मंडल स्तर पर होंगी व्याख्यानमाला
इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति की संभागीय बैठक स्थानीय बीजेपी कार्यालय […]
October 3, 2024 नवरात्रि पर गरबा महोत्सवों में फुहड़ता रोकने के लिए चलाया जाएगा रोको – टोको अभियान
एनजीओ प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मत – इवेंट संचालक माता आराधना के इस पवित्र […]
November 17, 2018 बीजेपी के दृष्टि पत्र में किसान समृद्धि कॉरिडोर के निर्माण का वादा बीजेपी के दृष्टिपत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शासकीय कर्मचारियों और स्कूली […]
September 5, 2023 वाल्मीकि समाज के छड़ी पूजन समारोह में शामिल हुए विधायक विजयवर्गीय
इंदौर : विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा 3 के वार्ड 63 के श्यामाचरण शुक्ल नगर मे […]