इंदौर : जूनी इंदौर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश अर्जुन भाट को पुलिस थाना जूनी इंदौर ने रासुका के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अर्जुन भाट पिता प्रकाश ऊर्फ लालू भाट उम्र 27 साल, निवासी 167 त्रिवेणी कॉलोनी के विरूद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट जैसी विभिन्न धाराओं के 19 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा उक्त बदमाश का रासुका प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इंदौर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा रासुका के अंतर्गतआरोपी का वारंट जारी किया गया। उक्त आदेश के परिपालन में थाना जूनी इन्दौर की टीम द्वारा आरोपी अर्जुन भाट को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इन्दौर में दाखिल कराया गया हैं।
Facebook Comments
Related Posts
November 7, 2020 मतगणना दलों को दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : जिले के सांवेर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए प्राप्त मतों की गणना 10 नवम्बर को […]