इंदौर की वर्षा बसंतानी ने जीता वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया स्पर्धा में फर्स्ट रनर अप का खिताब

  
Last Updated:  July 14, 2022 " 04:53 pm"

इंदौर : शहर की मेकअप आर्टिस्ट वर्षा बसंतानी ने दिल्ली में आयोजित विजनरा ग्लोबल की राष्ट्रीय प्रीमियर सौंदर्य प्रतियोगिता-एक पहल MISS & MRS INDIA 2022 के तीसरे सीज़न के ग्रैंड फिनाले में प्रथम रनर अप का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता बीती 06 से 09 जुलाई तक आयोजित की गई थी।


वीजी मिस और मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट की संस्थापक और राष्ट्रीय निदेशक बिनीता श्रीवास्तव ने वर्षा को फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया। बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर और अभिनेत्री आरुषि निशंक भी इस दौरान मौजूद रहे।

दिल्ली से लौटकर वर्षा बसंतानी ने पत्रकार वार्ता के जरिए खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले के मुख्य अतिथि ज्योति कलश, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य निवासी आयुक्त, नागालैंड सरकार थे।

वर्षा ने बताया कि सेशिंग जूरी सदस्यों, अरुशी निशंक, अमिताभ श्रीवास्तव, किन्नर सचदेव, डॉ वरुण कत्याल, वर्तिका खुराना, बतुल अली संस्थापक इंटरनेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूट, जबलपुर और सूफी गायक विक्की आहूजा द्वारा किया गया था।

वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले को TESLA POWER USA-An Alkaline Water Purifiers द्वारा संचालित किया गया था। टेस्ला पावर यूएसए के संस्थापक और एमडी कविंदर खुराना ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

ग्रैंड फिनाले नाइट के अन्य विशिष्ट अतिथियों में माहिर खान, निर्माता-माहिर फिल्म्स, प्रदीप राठौर, राजनीतिज्ञ, परिधि शर्मा, खादी के लिए संस्थापक संकल्प, प्रीति पूजा, डॉ जीडी सिंह, संस्थापक और अध्यक्ष, एशियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, हरीश चंद्र आदि शामिल थे।

ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए चुने गए प्रतिभागी।

वर्षा ने बताया कि फिनाले के सभी प्रतियोगियों को ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए चुना गया। ऑडिशन में देश- विदेश की हजारों महिलाओं ने भाग लिया था। ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 18 महिलाएं शॉर्ट लिस्ट की गई थीं।

5 दिनों तक चली ट्रेनिंग।

वर्षा के मुताबिक सभी फाइनलिस्ट को रोजाना सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक 5 दिनों के ग्रूमिंग और ट्रेनिंग सेशन से गुजरना पड़ा। ग्रूमिंग, समीक्षा सिंह मिस इंडिया एशिया 2019 ने की। कोरियोग्राफी और शो डायरेक्शन मुंबई के यश शेलार ने किया। लाइफ कोचिंग महिमा ममगैन, आर्टिस्टिक लाइफ कोचिंग मधु पंडित, इनर वेलनेस कोचिंग बन्या बसु, इमेज कंसल्टेंट द्वारा दी गई। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. वरुण कत्याल और स्माइल पार्टनर डॉ. निदा खतीब थे।

वर्षा बसंतानी ने बताया कि समूची इवेंट का निर्देशन और निर्माण बिनीता श्रीवास्तव, संस्थापक व राष्ट्रीय निदेशक वीजी मिस और मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट द्वारा किया गया।

विजेताओं को दिए आकर्षक पुरस्कार।

विजेताओं को टेस्ला पावर यूएसए के अल्कलाइन आरओ प्यूरीफायर भेंट किए। टेस्ला पावर यूएसए द्वारा सभी फाइनलिस्ट को रूपए 4,000/- के गिफ्ट वाउचर भी दिए गए। सभी फाइनलिस्ट ने शहनाज हुसैन ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सिरोना-फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट्स, और कामधेनु स्वीट्स एंड बेकरी से गिफ्ट हैम्पर्स भी जीते।

पति और बच्चों का मिला साथ।

वर्षा बसंतानी ने बताया कि वे मूल रूप से गंजबासौदा की रहनेवाली हैं। मनोज कुमार बसंतानी से 23 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई। उसके बाद दतिया उनका घर हो गया। करीब 10 वर्ष पहले वे इंदौर आकर बस गए। पति मनोज कुमार बिजनेस मैन हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग कर रहा है। विजी मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने पर पति और बच्चों ने भी पूरा सपोर्ट किया। यही कारण है कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ हर राउंड में आगे बढ़ती रही और फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम कर सकीं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *