पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में मप्र को मिले कुल आठ पुरस्कार।
इंदौर : भारत में पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन के लिए इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इसके साथ मप्र को विभिन्न श्रेणियों में कुल आठ पुरस्कार मिले हैं।
जल संसाधन तुलसीराम सिलावट ने पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर के आठ पुरस्कार मिलने को गौरवशाली उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसके लिए पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को बधाई दी। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। उन्होंने ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) में इंदौर को पुरस्कार मिलने पर सभी संबंधितों को बधाई दी। सिलावट ने कहा कि उक्त पुरस्कार मिलना सभी संबंधितों की अपने कर्तव्यों के प्रति मेहनत, लगनशीलता और कर्मठता का परिचायक है।
बता दें कि विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व महापौर पुष्यमित्र को पुरस्कार प्रदान किए।
Related Posts
July 16, 2021 विधायक हार्डिया से मिले खिलाड़ी, विधायक निधि से आई मैट पर पार्षद द्वारा कब्जे का लगाया आरोप
इंदौर : एक खेल से जुड़े मामले को लेकर वार्ड 41 के खिलाड़ी शुक्रवार को विधायक महेंद्र […]
July 4, 2020 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों की सांसद लालवानी ने की समीक्षा.. इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में स्मार्ट सिटी योजना […]
November 9, 2023 पीआईएमआर ने किया प्रेस्टीज बैडमिंटन मेले का आयोजन
समूह के विभिन्न शिक्षण संस्थान के स्टूडेंट्स ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
इंदौर : […]
October 13, 2020 कोरोना अपडेट: 418 नए संक्रमित मिले, 5 मरीजों की गई जान
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट टेस्टिंग के अनुपात में 15 से 20 फीसदी के बीच दर्ज […]
September 5, 2023 नीमच से प्रारंभ हुई बीजेपी की उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना।
नीमच में […]
May 17, 2021 संस्था अरदास ने कोरोना पीड़ितों के लिए शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, संपर्क नम्बर भी किया जारी
इन्दौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है। अगर लक्ष्य तय हो […]
March 31, 2024 दो पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़ाए
मौज - मस्ती और जल्दी पैसा कमाने की नियत से चुराते थे वाहन।
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी […]