रामनवमी पर बालेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में हुई 36 थी लोगों की मौत।
इंदौर : बालेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में हुई 36 लोगों की मौत के
मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जिम्मेदार एजेंसियों से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।
नगर निगम व बालेश्वर ट्रस्ट को जारी किए नोटिस।
हाई कोर्ट ने जांच रिपोर्ट तलब करने के साथ बालेश्वर ट्रस्ट और नगर निगम को नोटिस जारी किए सरकार को भी मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट और आपराधिक प्रकरण की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने हेतु आदेशित किया है।
पूर्व पार्षद महेश गर्ग और कांग्रेस नेता प्रमोद द्विवेदी ने अधिवक्ता मनीष यादव व अदिति मनीष यादव के माध्यम से दो अलग अलग जनहित याचिका दायर कर उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है। मामले में मृतकों के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, दोषियों पर कड़ी आपराधिक कार्रवाई, दोषी नेताओं के खिलाफ जांच,शहर की विभिन्न बावड़ियों और कुओं से तत्काल कब्जे हटाए जाने और मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में गठित कमेटी से कराए जाने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति अनिल वर्मा की डबल बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चार हफ्तों में जवाब मांगा है।
Related Posts
May 1, 2021 श्री दत्त माऊली भक्त मंडल रियायती दरों पर करवाएगा कोरोना पीड़ितों का सीटी स्कैन
इंदौर : कोरोना महामारीं के इस भीषण दौर में कई लोग व धार्मिक, सामाजिक और कारोबारी […]
July 25, 2025 न्यायदान में ‘प्रौद्योगिकी और फोरेंसिक विज्ञान’ का उपयोग विषय पर 26 जुलाई को होगी कार्यशाला
अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित न्यायवाणी 2025 कार्यशाला में सम्मिलित होंगे सर्वोच्च […]
December 17, 2022 आईएमए की इंदौर ब्रांच को नेशनल प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा
इंदौर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा को आईएमए नेशनल प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड […]
July 27, 2022 मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए चलाया जाए जन जागरूकता अभियान – शिवराज
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए […]
August 27, 2020 अंतरराष्ट्रीय डिजिटल कुकिंग स्पर्धा में सीमा भिसे का उत्कृष्ट प्रदर्शन इंदौर : नीति क्रिएशन मुंबई की उत्तरा मोने द्धारा श्रावण महोत्सव के तहत 'अंकुरित पदार्थ' […]
February 1, 2022 केंद्रीय बजट: कॉर्पोरेट्स, किसानों के लिए अच्छा, मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक- जयदीप जी
इंदौर : संसद में पेश किए गए 2022- 23 के केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रियाएं मिलना शुरू […]
May 30, 2024 करोड़ों के घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि कीर्तन
महापौर व बीजेपी परिषद को सद्बुद्धि मिलने की कामना की।
इंदौर : नगर निगम में उजागर हुए […]