महापौर व बीजेपी परिषद को सद्बुद्धि मिलने की कामना की।
इंदौर : नगर निगम में उजागर हुए फर्जी बिल घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। बीजेपी परिषद को इस घोटाले का जिम्मेदार मानते हुए कांग्रेस समूचे घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। हाल ही में निगम मुख्यालय में धरना – प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार शाम रीगल तिराहा पर धरना देते हुए सद्बुद्धि कीर्तन का आयोजन किया। धरने के दौरान भजन – कीर्तन पेश कर महापौर, बीजेपी परिषद और प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि मिलने की कामना की गई। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की अगुवाई में दिए गए इस धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, अश्विन जोशी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, अनिल यादव,विनय बाकलीवाल,पंडित कृपा शंकर शुक्ला,अफसर पटेल,रमेश यादव उस्ताद,पार्षद राजू भदोरिया,प्रवक्ता अमित चौरसिया, सोनिला मिमरोट, अनवर कादरी, रफीक खान, सादिक खान, अनवर दस्तक, अंसाफ अंसारी, सेफु कुशवाह, रीटा डांगरे,रमीज खान,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Related Posts
September 10, 2021 ऑनलाइन सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो सटोरिए पकड़ाए, नकदी सहित लाखों की सट्टा पर्ची बरामद
इंदौर : क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना कनाडिया की संयुक्त कार्रवाई में दो सटोरिए गिरफ्तार […]
February 23, 2025 मप्र कला महोत्सव में बिखरे कला की हर विधा के रंग
इंदौर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल और उसका परिसर में तीन दिनों तक विभिन्न कला […]
March 15, 2021 कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही बढ़ोतरी। 259 नए संक्रमित मिले, ग्रोथ रेट 13 फीसदी पर पहुंचा
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को 13 फीसदी […]
September 3, 2024 इंदौर से बंगलुरू के लिए शुरू हुई एक और फ्लाइट
इंदौर : एयर इंडिया द्वारा 1 सितंबर से शुरू की गई इंदौर से बेंगलुरु की फ्लाइट के लिए […]
December 1, 2020 लगातार 9 वे दिन मिले 5 सौ से अधिक संक्रमित, 3 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
इंदौर : कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार हो रहा है।बीते 9 दिनों के आंकड़े देखें तो 5 सौ से […]
August 29, 2023 गणेश चतुर्थी पर 19 सितंबर को लॉन्च होगा जियो एयर फाइबर
20 करोड़ घरों व परिसरों में पहुंचने की योजना।
रोजाना 1.5 लाख कनेक्शन लगाए जा सकते […]
August 4, 2020 राम मंदिर शिलान्यास की पूर्व संध्या पर रोशनाई से जगमगाया बीजेपी कार्यालय.. इंदौर : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में निर्मित होने वाले […]