इंदौर : इंदौर जिले में टीकाकरण का महा-अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन 21 जून को एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर देशभर में पहले स्थान पर रहने के बाद बुधवार को भी जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। बुधवार को सवा लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में रात्रि साढ़े 8 बजे तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। यह प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण है।
जिले में टीकाकरण का महा-अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। अभियान जन-जन से जुड़ गया है। बुधवार को भी पहले दिन की तरह ही बड़ी संख्या में लोग सुबह से टीकाकरण केन्द्रों पर उत्साह के और उमंग के साथ पहुंचने लगे थे। टीका लगवाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। रात्रि साढ़े 8 बजे तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। कोविन पोर्टल अनुसार जिले में अब तक कुल 22 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 19 लाख 16 हजार से अधिक लोगों को पहला डोज और दो लाख 84 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है।
Related Posts
December 30, 2020 इंसाल्वेंसी प्रोफेशनल परीक्षा में अरविंद अग्रवाल को प्रदेश में मिला पहला स्थान
इंदौर : भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (इन्सालवेंसी एण्ड बैंकरप्टसी बोर्ड आॅफ […]
October 27, 2022 आनंद विभाग के प्रमुख सचिव ने निराश्रित बुजुर्गों को कराया भोजन
आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा ने आनंदम केंद्र का किया अवलोकन।
इंदौर: […]
July 25, 2021 नेमा को बुरहानपुर व सिलावट को नेपानगर का दायित्व
भोपाल : मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव के संबंध में […]
May 21, 2021 कोरोना की उल्टी गिनती शुरू, 10 फ़ीसदी के नीचे पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, ठीक होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : अब जबकि शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम सी गई है, पाजिटिविटी रेट 10 फ़ीसदी […]
April 12, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 32 नए मरीज पाए गए, कुल हुए 281 इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ के करीब पहुंच गई है। इंदौर के मेडिकल […]
May 28, 2022 स्वाद, शिल्प, मनोरंजन और लोक कलाओं की मनोहारी बानगी पेश कर रहा है मालवा उत्सव
कोरकू, घोड़ी पठाई ,मनिहारों गरबा, पंथी, जनजातीय लोक नृत्यो ने बांधा समां।
ऊंट पर […]
August 3, 2023 अचानक इंदौर आकर संघ के अर्चना कार्यालय पहुंचे सीएम शिवराज
आधे घंटे तक पूर्व सर संघ कार्यवाह भैयाजी जोशी से की चर्चा।
मीडिया से बोले शिवराज, इस […]