इंदौर : सूने घरो की रैकी कर नकबजनी करने वाली गैंग के एक आरोपी को अन्नपूर्णा पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए सोने के 7 लाख रूपए कीमत के आभूषण बरामद हुए हैं।
दरअसल, थाना अन्नपूर्णा इंदौर पर दिनांक 11.06.21 को फरियादी स्वाति खण्डेलवाल राठी पति उमंग राठी उम्र 40 साल निवासी 317 ऊषा नगर बैंक कालोनी ने अन्नपूर्णा थाने पर उपस्थित होकर अपने सूने घर में अज्ञात आरोपी द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसपर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्र 203/2021 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी कड़ी में शनिवार 19.06.21 को पुलिस टीम को देख कर गौपुर चौराहे से एक संदेही भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कीर्तन पिता अंतर सिंह सिकलीगर उम्र 23 साल निवासी 113 आकाश नगर इंदौर का होना बताया। थाने लाकर सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 8 दिन पहले आदित्य अस्पताल के पीछे उषा नगर स्थित मल्टी में प्रथम मंजिल पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया माल सोने के आभूषण कुल वजन करीब 150 ग्राम कीमत करीब 7 लाख रूपए भी बरामद हुए। आरोपी से उसके साथियों के बारे में और थाने पर पंजीबध्द अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
January 1, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंजूर बेग का जन्मदिन, गरीबों को बांटे कम्बल इंदौर : मंगलवार 31दिसंबर की शाम जब शहर के लोग बीते वर्ष को अलविदा कहने के साथ नए वर्ष […]
April 16, 2024 लाखों रुपए मूल्य के अवैध गांजे के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]
April 10, 2021 तीन गुना बढ़ाई गई ऑक्सीजन की सप्लाई, प्रति माह 1 लाख रेमडेसीवीर उपलब्ध कराएंगे- सीएम चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फैलते कोरोना संक्रमण को […]
April 17, 2024 कमलनाथ के दो अनमोल रतन मिगलानी और कक्कड़
छापों और जांच के अनुभवी।
🔹कीर्ति राणा🔹
कमलनाथ चाहे केंद्र में मंत्री रहे हों, […]
December 16, 2021 राजवाड़ा स्थित संग्रहालय से नंदी की बेशकीमती मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश और खरीददार गिरफ्तार, मूर्ति बरामद
इंदौर : राजबाडा महल स्थित मल्हार मार्तण्ड संग्रहालय से बेशकीमती नन्दी की मूर्ति चोरी […]
April 5, 2023 बढ़ते कोविड संक्रमण के चलते 10 व 11 अप्रैल को अस्पतालों में की जाएगी मॉकड्रिल
कलेक्टर, सीएमएचओ, सिविल सर्जन को निर्देश जारी।
इंदौर : देश के कुछ राज्यों में […]
January 5, 2023 देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन
सम्मेलन का एजेंडा हुआ तय, पीएम मोदी 9 जनवरी को करेंगे औपचारिक शुभारंभ।
सूरीनाम एवं […]