रियासतकालीन शाही होली का परंपरागत ढंग से किया गया दहन

  
Last Updated:  March 25, 2024 " 11:14 am"

राजपरिवार के सदस्यों ने पारंपरिक पूजन के बाद किया होलिका दहन।

शहर में भी जगह – जगह किया गया होलिका दहन।

इंदौर : रंग पर्व होली के अवसर पर रविवार को इंदौर में भी परंपरानुसार जगह – जगह होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने होलिका पूजन कर घर – परिवार में सुख – समृद्धि की कामना की। राजवाड़ा के ठीक सामने रियासतकालीन होलिका दहन पारंपरिक रीति – रिवाज और विधि विधान के साथ किया गया। 1728 में शुरू हुई ये परंपरा आज भी जारी है।

राजपरिवार के सदस्यों ने पूजन कर किया होलिका दहन।

रविवार को लकड़ी और कंडे से सजाई गई रियास्तकालीन शाही होली जिसे अब सरकारी होली भी कहा जाता है, का होलकर राजपरिवार के रिचर्ड होलकर और अन्य सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर विधि विधान के साथ होलिका पूजन किया। राजपुरोहित ने पूजन विधि संपन्न कराई। होलकर राजपरिवार से जुड़े लोग और शहर के बाशिंदे बड़ी संख्या में इस दौरान मौजूद रहे। पूजन के बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया।

होलकर राजपरिवार के वंशज रिचर्ड होलकर ने बताया कि सैकड़ों बरसों से चली आ रही होलिका दहन की परंपरा अभी भी उसी निभाई जा रही है जैसी रियासतकाल में निभाई जाती थी। वे और उनका परिवार आनेवाले समय में भी इसे जारी रखेंगे।

शाही होलिका दहन के साथ ही शहर भर में जगह – जगह होलिका दहन किया गया। इस मौके पर होलिका दहन स्थल पर आकर्षक सजावट भी की गई थी। होलिका दहन के बाद सोमवार को धुलंडी पर रंगों की धमाल मचाई जाएगी।लोग अपने मित्रों, परिचितों, रिश्तेदारों और स्नेहीजनों को रंग लगाकर उमंग व उल्लास के पर्व होली की शुभकामनाएं देंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *