अहमदाबाद : अमूल ब्रांड के नाम से दूध और दूध उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले गुजरात कॉओपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देश भर के सभी बाजारों में लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले 3 जून 2024 से दूध के फ्रेश पाउच की कीमतों में लगभग 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने इस बढ़ोतरी पर कहा कि “दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.”
अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन जीसीएमएमएफ करती है।
जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयन मेहता ने कहा कि अमूल ब्रांड के तहत सभी प्रकार के दूध की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार जीसीएमएमएफ ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी। ताजा बढ़ोतरी के साथ 500 मिली लीटर अमूल भैंस दूध, 500 मिली लीटर अमूल गोल्ड दूध और 500 मिलीलीटर अमूल शक्ति दूध की संशोधित कीमतें क्रमश:36 रुपए, 33 रुपए और 30 रुपए होगी।जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा, दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी में 3-4 फीसदी की वृद्धि होती है, जो औसत खाद्य महंगाई से काफी कम है।
बयान में कहा गया है, “कीमत में संशोधन से हमारे दुग्ध उत्पादों को लाभकारी दूध की कीमतों को बनाए रखने और उन्हें और दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।”
Related Posts
October 16, 2021 फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों का प्लाट बेचने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : दो करोड़ की संपत्ति को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का […]
May 29, 2021 मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी वार्ड स्तर पर चलाएगी सेवा अभियान, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पहला कार्यकाल सफलता के […]
November 7, 2023 क्षेत्र क्रमांक 05 के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने घर – घर दी दस्तक
इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 05 के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया पूरे दमखम के साथ चुनाव […]
August 3, 2021 निगम अधिकारी सक्सेना के लॉकर्स व बैंक खातों ने उगले करोड़ों के जेवरात व नकदी
इंदौर : सोमवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए निगम के […]
December 6, 2020 ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को सीट बेल्ट बांधने के गिनाए फायदे..!
इंदौर : यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी […]
August 11, 2020 सीएम शिवराज सहित कई हस्तियों ने राहत इंदौरी के निधन पर जताया शोक इंदौर : देश भर में अपनी शायरी से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर शायर राहत इंदौरी के […]
April 23, 2020 लॉकडाउन के चलते रमजान माह में भी घरों में ही अदा होगी नमाज,गणमान्य लोगों के साथ बैठक में बनीं सहमति इंदौर : रमजान का पवित्र माह एक दिन बाद ही प्रारम्भ होने जा रहा है। इस बात के चलते पूर्वी […]