कोरोना संक्रमण के बावजूद सादगी और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया 74 वा स्वतंत्रता दिवस

  
Last Updated:  August 15, 2020 " 05:53 pm"

इंदौर : 74 वा स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण काल के चलते सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना ने इस राष्ट्रीय पर्व की रौनक जरूर कम की लेकिन लोगों के जज्बे पर कोई असर नहीं पड़ा। जगह- जगह झंडावंदन किया गया। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई। शासकीय स्तर पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। तमाम सरकारी दफ्तरों में जरूर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हाईकोर्ट में प्रशासनिक जज ने किया ध्वजारोहण।

हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रशासनिक जज एससी शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अन्य न्यायाधीश और वरिष्ठ अभिभाषक इस दौरान मौजूद रहे।

प्रशासनिक संकुल में कलेक्टर ने किया झंडावंदन।

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन का ध्वजारोहण समारोह प्रशासनिक संकुल में आयोजित किया गया। कलेक्टर मनीष सिंह ने यहां झंडावंदन किया। अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।झंडावंदन के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कोरोना से जनजागरण हेतु शुरू किए गए ‘सहयोग से सुरक्षा’ अभियान के तहत अधिकारी- कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जारी पोस्टर का विमोचन भी इस अवसर पर किया गया। भोपाल से सीएम शिवराज के संदेश का लाइव टेलीकास्ट भी अधिकारी- कर्मचारियों ने देखा व सुना।

कमिश्नर कार्यालय में फहराया गया तिरंगा।

संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया। कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय में फहराया राष्ट्रध्वज।

74 वा स्वतंत्रता दिवस नगर निगम मुख्यालय में भी मनाया गया। परिसर में आयोजित समारोह में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने झंडावंदन किया। निगम के तमाम अधिकारी- कर्मचारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

विद्युत वितरण कम्पनी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के पोलोग्राउंड स्थित मुख्यालय में कम्पनी के एमडी विकास नरवाल ने तिरंगा फहराया।कम्पनी के अधिकारी- कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के अन्य कार्यालयों और निजी संस्थानों में भी 74 वा स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *