मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने वार्ड स्तर पर चलाया सेवा अभियान

  
Last Updated:  May 31, 2021 " 05:06 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष अभूतपूर्व सफलता के साथ रविवार को पूर्ण हुए हैं।
केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ व आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा के साथ मधु वर्मा, प्रमोद टंडन, उमेश शर्मा, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, जेपी मूलचंदानी, जयंत भिसे, नानूराम कुमावत, जयदीप जैन, हरप्रीतसिंह बक्षी, सोनू राठौर, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे सहित अन्य नगर पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व पार्षद गण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी 85 वार्डों में बूथ स्तर तक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आम लोगों के बीच सेवा कार्यों को अंजाम दिया। सेवा कार्य के तहत अस्पतालों में दवाई, उपकरण व फल वितरण और आम लोगों के बीच जन-जागरण अभियान चलाते हुए मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। कई क्षेत्रों में सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसी के साथ कुछ स्थानों पर सेवा कार्य करने वाले डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कुछ स्थानों पर वैक्सिनेशन भी कराया गया। गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को राशन पात्रता पर्ची और राशन वितरित किया गया।

युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने किया रक्तदान।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2-3 एवं 5 के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *