विधानसभा निर्वाचन 2023
शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों पर लगे फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर एवं झंडों को हटाया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी से संपत्ति विरूपण अधिनियम के प्रभावी रूप से पालन की अपील की।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही जिला प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों से फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर एवं झंडों को हटाते हुए संपत्ति विरूपण का प्रभावी पालन कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन डॉ. इलैया राजा टी ने सभी संबंधितों से आदर्श आचरण संहिता, संपत्ति विरूपण अधिनियम, मोटरयान अधिनियम आदि के प्रभावी रूप से पालन की अपील की है। जिले में बीते दिनों संभागीय परिवहन उड़नदस्ता द्वारा भी कार्रवाई की गई। उनके द्वारा की गई चेकिंग में वाहन चालको को आचार संहिता के विषय में जागरूक किया गया।चेकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियम उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों पर 40 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी प्रकार इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाले गए।
Related Posts
May 11, 2024 16 मई को सीता नवमी के रूप में मनाया जाएगा माता सीता का प्राकट्य दिवस
तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम स्थित राम जानकी मंदिर में होगा उत्सव का आयोजन।
इंदौर : तुलसी […]
February 13, 2021 ‘सायकिल चलाओ, कोरोना भगाओ’ के स्लोगन के साथ सायक्लोथान में 5 हजार प्रतिभागी करेंगे शिरकत
इंदौर : इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में […]
September 15, 2019 ‘थिंक पॉजिटिव’ और ‘अमितव’ गुण वैभव पुरस्कार से सम्मानित इंदौर : कथा, कविता, साहित्य, चित्रकला, पत्रकारिता, सम्पादन और अन्य कई विधाओं को अपने में […]
September 6, 2020 कमलनाथ सरकार ने किया था कृषि यंत्र खरीदी घोटाला, दर्ज हो एफआईआर- मालू इन्दोर : कमलनाथ सरकार का कृषि यंत्र खरीदी घोटाला किसानों की बात करने वाली काँग्रेस का […]
November 8, 2020 क्रिकेट कैनवास का कुशल चितेरा केन विलियमसन
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
परिणाम की बात बाद में करेंगे लेकिन मैच में इस बात का तीव्रता से […]
May 11, 2024 मतदान दिवस पर 13 मई को होगा सार्वजनिक अवकाश
लोकसभा निर्वाचन-2024
शासकीय/अर्द्धशासकीय/औद्योगिक/व्यवसायिक एवं निजी संस्थानों के […]
April 19, 2025 एक मच्छर के काटने से बिगड़ गई बच्ची की हालत
MRSA नामक बैक्टिरियल इन्फेक्शन से हुई ग्रस्त।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का […]