इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तमाम प्रयासों के बावजूद हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। अब तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी साफ कर दिया है कि प्रदेश में दुबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा। लोगों को कोरोना के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। ऐसे में हम सावधानी रखकर ही अपने- आपको बचा सकते हैं।
बहरहाल, कोरोना के अपडेट्स पर नजर डालें तो रविवार को कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 16 फीसदी तक पहुंच गया है। वही डेथ रेट भी ढाई फीसदी से ऊपर बना हुआ है।
सितंबर में दूसरी बार 4 सौ से ज्यादा मिले संक्रमित।
रविवार को 1128 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। रैपिड एंटीजन मिलाकर 2517 सैम्पलों की जांच की गई। 2081 निगेटिव पाए गए। 419 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 16 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव पाए गए। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक की बात करें तो अब तक कुल 274000 सैम्पलों की जांच हो चुकी है। 19937 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
6 और मरीजो ने तोड़ा दम।
रविवार को 6 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा दी। इन्हें मिलाकर कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 505 हो गया है।
136 मरीजों ने संक्रमण से पाया छुटकारा।
रविवार को कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले 136 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक 15550 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। इसका रिकवरी रेट देखा जाए तो 77 फीसदी से अधिक हो गया है।
Related Posts
January 28, 2025 मीडिया को लेकर राहुल गांधी का वक्तव्य बेहद निंदनीय
इंदौर प्रेस क्लब ने की राहुल के बयान की कड़ी निन्दा।
राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से […]
November 24, 2020 रात्रिकालीन कर्फ्यू अवधि में घरों से बाहर निकलने से बचे- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे […]
December 17, 2022 इंदौर संभाग में आपसी सहमति से 31प्रकरणों का निराकरण
निराकृत प्रकरणों में 26 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित।
जिला उपभोक्ता विवाद […]
November 9, 2024 इंडियन डेंटल एसो. से प्रमाणित होने वाला डाबर रेड पेस्ट बना पहला आयुर्वेदिक ब्रांड
इंदौर : डाबर रेड पेस्ट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) से प्रतिष्ठित सील ऑफ एक्सेप्टेन्स […]
September 27, 2021 खंडवा और खरगौन को बनाएंगे बिजली का हब, सीएम शिवराज ने किया ऐलान, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
इंदौर : झिरण्या क्षेत्र के गांवों में उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध […]
February 10, 2021 ‘शी द क्रिकेटर’ के जरिए पूर्व क्रिकेटर मिनोति ने बयां किया अपने साथ हुई नाइंसाफी का दर्द..!
इंदौर: मिनोति देसाई, इस नाम से आज की पीढ़ी परिचित नहीं है पर अस्सी- नब्बे के दशक में यह […]
April 18, 2021 हाईकोर्ट वकील मनीष यादव के पिता, मां और बहन को कोरोना ने छीना
कीर्ति राणा, इंदौर : जो लोग कोरोना संक्रमण की गंभीरता को अब भी नहीं समझ पा रहे हैं वे […]