इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने भी नगर निगम के करों को सीधे दुगुना किए जाने और नया सीवरेज टैक्स थोपे जाने का विरोध किया है। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नई निगम परिषद के चुनाव में विलंब हो गया तो अधिकारी मनमानी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कर वृद्धि का मामला अगली निगम परिषद पर छोड़ा जाना चाहिए था।
अनावश्यक खर्चों पर भी उठाए सवाल।
गोपी नेमा ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाला टेपिंग सहित अन्य कार्यों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसे कामों पर करोड़ों रुपए फूंके जा रहे हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं है।नाला टेपिंग की हकीकत आगामी वर्षाकाल में सामने आ जाएगी।
नेमा ने सीएम शिवराज को इस मामले में मेल करते हुए उन्हें अधिकारियों की मनमानी से अवगत कराया है। उन्होंने की गई कर वृद्धि को अनुचित बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है।
Related Posts
June 16, 2017 हिमाचल में बस हादसा: 10 की मौत 30 घायल शिमला: हिमाचल प्रदेश में अभी अभी एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में 10 लोंगों की […]
March 5, 2023 महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की क्रांतिकारी पहल है लाडली बहना योजना – सिलावट
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का हुआ शुभारंभ।
मंत्री सिलावट की अध्यक्षता में इंदौर […]
June 11, 2021 शहर में कई जगह कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इंदौर : पेट्रोल,डीजल व गैस के बढ़ते दामों और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में […]
June 16, 2021 विरोध सप्ताह के अंतिम दिन नर्सों ने दो घंटे काम बंद कर की नारेबाजी, 18 जून को बनाएंगे आंदोलन की अगली रणनीति
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के प्रथम […]
November 10, 2023 चुनाव आए तो नलों में पानी आ गया, इस कलाकारी को समझे : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि अब […]
December 11, 2024 मुख्यमंत्री यादव ने संत श्री सियाराम बाबा को अर्पित किए श्रध्दासुमन
भट्टयान में सियाराम बाबा का समाधि स्थल, नर्मदा नदी का घाट और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया […]
October 11, 2023 महू में अवैध शराब के अड्डों पर दी गई दबिश
दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य की देशी व हाथ भट्टी की मदिरा और शराब बनाने में […]