इंदौर : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा महापर्व के करीब आते ही रावण दहन की तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। संस्था सूर्यमंच रावण दहन समिति, नगर निगम रोड पर प्रतिवर्ष सामाजिक संदेश देते हुए रावण दहन करती है। इसी कड़ी में समिति द्वारा इस बार गौरक्षा का संदेश देते हुए लंपी वायरस रूपी रावण का दहन किया जाएगा।
संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे, सह संयोजक दीपक जोशी, प्रकाश महावर कोली और अन्य पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाय हमारी माता है। उसके जीवन पर लंपी वायरस रूपी संकट मंडरा रहा है। इस संकट से गौमाता को जल्द निजात मिले, इसी कामना के साथ लंपी वायरस रूपी रावण का दहन किया जा रहा है।
सन्नी पठारे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा होंगे।अध्यक्षता पंडित योगेंद्र महंत करेंगे। रावण दहन महामंडलेश्वर श्री राधे – राधे बाबा द्वारा वैक्सीन रूपी मशाल से किया जाएगा। इस मौके पर रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी।
Related Posts
September 27, 2021 देशी खेल पिट्टू की पहली राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारंभ, 8 महिला टीमों सहित 22 टीमें कर रहीं हैं शिरकत
इंदौर : देशी खेलों को बढ़ावा देने की पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप प्राचीन पारंपरिक खेल […]
October 9, 2021 किन्नर जोया और उसके दो साथियों ने सेल्स डायरेक्टर के साथ लूट व हत्या की वारदात को दिया था अंजाम
इंदौर : बुधवार देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में रियल स्टेट कम्पनी के सेल्स डायरेक्टर […]
January 2, 2024 वेदांत का दर्शन संस्कारों की विकृति को रोकता है..
संत-महापुरुषों के सदकर्मों की सुगंध कभी नष्ट नहींहोती, अखंड वेदांत संत सम्मेलन में संत […]
January 29, 2024 बीजेपी चलाएगी गांव चलो – बूथ चलो अभियान
अभियान को लेकर नगर भाजपा की वृहद बैठक संपन्न।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी इंदौर […]
January 19, 2020 अनूठे परिचय सम्मेलन में 50+ उम्र वालों ने की जीवनसाथी की तलाश इंदौर : रविवार को स्थानीय जाल सभागृह में अनूठा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। अनूठा इस […]
February 7, 2021 बीजेपी के उज्जैन में होनेवाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 - 13 फरवरी को […]
May 17, 2023 इंदौर में गुरुवार को होगी अर्बन-20 की बैठक
महापौर, आयुक्त, सीईओ सहित 200 से अधिक अतिथि होंगे शामिल।
यू 20 बैठक में लोक स्ट्रेंथ […]