9 -10 सितंबर की रात निकलेगा नयनाभिराम झांकियों का कारवां, जिला प्रशासन ने निर्धारित किए झांकियों के क्रम

  
Last Updated:  September 9, 2022 " 10:40 am"

इंदौर : अनंत चतुर्दशी पर 9 -10 सितंबर की दरमियानी रात इंदौर की सड़कों पर 25 से अधिक झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकलेगा। कोरोना काल में बीते दो वर्ष यह चल समारोह नहीं निकल पाया था, इसके चलते मिल मजदूरों और आम लोगों में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है। 6 बंद कपड़ा मिलों के साथ नगर निगम, आईडीए, खजराना गणेश और अन्य संस्थानों की झांकियां गणेश विसर्जन चल समारोह का हिस्सा बनेंगी। झांकियों के निर्माण को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। अखाड़ों के कलाकारों ने भी अपने करतब दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन ने झांकियों के क्रम भी निर्धारित कर दिए हैं।
कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर पवन जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार अनंत चतुर्दशी चल समारोह 9 सितम्बर की शाम से 10 सितम्बर 2022 की प्रात: तक निकलेगा। झांकी निर्माताओं के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखाड़े झांकी के साथ ही चलेंगे। चल समारोह में निकलने वाली झांकियों का क्रम पूर्व वर्षों की भांति निर्धारित किया गया है।

ये रहेगा झांकियों का क्रम।

निर्धारित क्रम के अनुसार सर्वप्रथम शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष अशोक भट्ट(मोबाइल नम्बर 93021-05856) हैं। दूसरे नंबर पर शाम 6.20 बजे इंदौर विकास प्राधिकरण की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष आईडीए की सीईओ राम प्रकाश अहिरवार (मोबाइल नम्बर 98267-75365) हैं। तीसरे क्रम पर शाम 6.40 बजे नगर निगम की झांकी निकलेगी। चौथे नंबर पर शाम 7 बजे होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल) की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष करूणेनेश द्विवेदी (मोबाइल 98260-38941) हैं। पांचवे नम्बर पर शाम 7.30 बजे कल्याण मिल की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष हरनामसिंह धारीवाल (मोबाइल नम्बर 99777-77010) हैं। छटवें नंबर पर शाम 7.40 बजे मालवा मिल की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष कैलाश कुशवाह (मोबाइल नम्बर 94259-05535) हैं।
इसी प्रकार सातवें नंबर पर रात 8 बजे हुकुमचंद मिल की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवंश (मोबाइल नम्बर 79875-57372) हैं। आठवें नंबर पर रात 8.20 बजे स्वदेशी मिल की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष कन्हैया मरमट (मोबाइल नम्बर 97527-88563) हैं। नवे क्रम में रात 8.40 बजे राजकुमार मिल की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष कैलाश ठाकुर (मोबाइल नम्बर 79995-74797) हैं। दसवें नंबर पर रात 9 बजे स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकी निकाली जाएगी। इसके अध्यक्ष किशोर पंवार (मोबाइल नम्बर 98270-66587) हैं। ग्यारहवें नंबर पर रात्रि 9.10 बजे जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष मंदीप वर्मा (मोबाइल नम्बर 99262-06000) हैं। अंत में रात्रि 9.20 बजे शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल गणेश समिति की झांकी निकलेगी। इसके अध्यक्ष हुकुम यादव (मोबाइल नम्बर 99935-19796) हैं।
चल समारोह में निकलने वाली संस्था/मिलों की झांकियों के पदाधिकारियों का यह दायित्व होगा कि वे झांकियों को अपने-अपने स्थान से निर्धारित समय अनुसार निकालें एवं संपूर्ण मार्ग पर झांकियां निरंतर चलायमान रहें। झांकियों को निकालने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *