नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारत का पदकों का खाता कुल गया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मणिपुर की चानू ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा, कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक चीन की होऊ झिऊई ने जीता। उन्होंने कुल 210 किग्रा वजन उठाया।
21 साल पहले मल्लेश्वरी ने जीता था कास्य पदक।
वेटलिफ्टिंग में भारत ने 21 साल बाद ओलिम्पिक में पदक जीता है। वर्ष 2000 में सिडनी ओलिम्पिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।
देश के लिए पदक जीतकर खुशी हुई।
वेटलिफ्टिंग 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने के बाद हर्षातिरेक में मीराबाई चानू की आंखें छलक उठी। उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतकर उन्हें बेहद खुशी हुई। देश को उनसे उम्मीदें थीं।
पीएम मोदी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दी बधाई।
मीराबाई चानू के वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम विशिष्टजनों ने भी सिल्वर जीतकर भारत का नाम रोशन करने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी है।
Related Posts
April 26, 2017 फर्जी पासपोर्ट केस: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 7 साल की सजा नई दिल्ली।फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को […]
February 14, 2021 एबीवीपी ने पुलवामा हमले के शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इकाई द्वारा दो वर्ष […]
June 5, 2021 सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए जारी किया गया टोल फ्री नम्बर
इंदौर : वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत […]
May 26, 2021 हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कलेक्टर ने जारी किया नया संशोधित आदेश, सुबह 6 से दोपहर 12 तक की जा सकेगी किराना सामान की होम डिलीवरी
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट की डबल बेंच द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर […]
July 4, 2021 ताई से मिलने उनके घर पहुंचे सीएम शिवराज, अहिल्या स्मारक की घोषणा के लिए ताई ने दिया धन्यवाद
इंदौर : शनिवार को इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]
September 13, 2021 सिलसिलेवार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो फरार इनामी बदमाश पकड़े गए
इंदौर : बायपास पर हथियार अड़ाकर सिलसिलेवार लूट करने वाले गिरोह के दो इनामी बदमाश पुलिस […]