अलीराजपुर : जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अजाक पुलिस ने दो प्रहरियों को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया गया है।
अजाक डीएसपी आदित्य सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता और उसके पति को फर्जी शादी कराने के मामले में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना के दौरान दोनों बंदियों को बड़वानी के ठीकरी से आलीराजपुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब पांच माह पहले महिला को पेरोल मिली थी। इस दौरान वह जेल से बाहर रही। घटना के दिन महिला पति से मिलने के लिए जेल आई थी।
इस दौरान प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिला और कुछ मेडिकल दस्तावेज देने की बात कहकर परिसर में ही अपने क्वार्टर पर ले गया। यहां आरोपित वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला को धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
इसके अलावा जेल में महिला सहित उसके पति को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। पीड़िता अनुसूचित जनजाति की है, इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ ज्यादती की धारा 376 के अलावा अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।
Related Posts
April 3, 2017 राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार नई दिल्ली। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से […]
January 28, 2022 इंदौर प्रेस क्लब का निर्वाचन शून्य घोषित करने हेतु दायर वाद निरस्त
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव नवनीत शुक्ला एवं अन्य सदस्य विनोद शर्मा, […]
June 17, 2019 क्रिकेट विश्वकप में भी भारत ने पाक पर की सर्जिकल स्ट्राइक मैनचेस्टर : आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के तहत रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर […]
September 13, 2022 इंदौर से खंडवा जा रही बस नाले में गिरी, एक यात्री की मौत, कई घायल
इंदौर : इंदौर से खंडवा जा रही बस NH-27 धनगांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बस धनगांव […]
April 26, 2018 धोनी – रायडू के सामने काम नहीं आयी एबी डिविलियर्स – डी कोक की पारी चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने बुधवार की रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 206 सेट के कड़े […]
October 1, 2023 सर्वधर्म संघ ने गरीब और दिव्यांगों को वितरित किए कंबल और वस्त्र
स्वच्छताकर्मियों का भी किया गया सम्मान।
इंदौर : पूरे देश में पैगंबर हजरत मोहम्मद […]
September 10, 2019 डोल ग्यारस पर दिखा सद्भावना का नजारा इंदौर : महानगर में तब्दील होते इंदौर शहर में यूं तो कई बदलाव आए हैं। पर अपनी उत्सवी […]