इंदौर : सोमवार को भोपाल प्रवास पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। पहले सिंधिया सीएम निवास पर शिवराज से मिलने पहुंचे। उसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर के जरिए एक विवाह समारोह में भाग लेने ओरछा गए। ओरछा से दोनों ग्वालियर पहुंचे और वहां से साथ में ही दिल्ली रवाना हो गए। ग्वालियर से दिल्ली जाते समय प्लेन में सिंधिया- शिवराज के साथ कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था।
सिंधिया समर्थकों को उपकृत करने पर हुई चर्चा..?
बताया जाता है कि सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मन्त्रिमण्डल के विस्तार और निगम, मंडलों में मनोनयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सिंधिया समर्थकों के समुचित पुनर्वास को लेकर भी मन्त्रणा की गई। बताया जाता है कि सीएम शिवराज और सिंधिया दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
राजपूत, सिलावट बनेंगे मंत्री।
फिलहाल शिवराज मन्त्रिमण्डल में 6 स्थान रिक्त हैं। जब भी मन्त्रिमण्डल का विस्तार होगा तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का मंत्री बनना तय है।
इसके अलावा उपचुनाव में हारे तीन सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी, ऐंदल सिंह कसाना और गिरिराज सिंह दंडोतिया को निगम, मंडलों में समायोजित कर मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।
Related Posts
October 12, 2021 मामूली विवाद में चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू मारकर हत्या के प्रयास के अज्ञात आरोपी 24 घंटे के अंदर पकड़ा गए।द्वारकापुरी […]
November 18, 2020 बुजुर्ग, मन्दबुद्धि और विकलांग बच्चों के बीच मनाया गया कमलनाथ का जन्मदिन
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश […]
April 24, 2021 11 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग, एक लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का कुल आंकड़ा..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में कमी के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। जनता कर्फ्यू के चलते […]
September 22, 2022 स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण : पश्चिम जोन में मप्र को मिला पहला स्थान
जिलों की श्रेणी में इंदौर जिले ने पश्चिम जोन में प्राप्त किया तीसरा स्थान।
स्वच्छ […]
May 22, 2019 झूठी बयानबाजी कर रहे हैं कमलनाथ- मालू इंदौर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देवास लोकसभा सीट के सहप्रभारी गोविंद मालू ने सीएम कमलनाथ […]
September 14, 2021 20 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रारम्भ होंगी पहली से पांचवी तक की कक्षाएं
भोपाल : 20 सितम्बर से प्रदेश में शासकीय और अशासकीय शालाओं में प्राथमिक कक्षाएं यानि […]
August 12, 2020 कोरोना त्रास से हे केशव अब मुक्ति का करो शंखनाद… "अंधियारी काल-कोठरी को तुमने जन्मस्थल बनाया, पर कंस के भयंकर त्रास से भक्तों को […]