काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर पीएम मोदी ने हमारी गौरवमयी संस्कृति को पुनर्जीवित किया- सोनकर

  
Last Updated:  December 14, 2021 " 06:45 pm"

इन्दौर : कर्मवीर हनुमान मंदिर गुरूकुल स्कूल मैदान रंगवासा चौरहा राऊ में ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी’’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मेगा स्क्रीन पर किया गया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया था।
जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतु जिराती, सुभाषप्रसाद पुरोहित, भरतदास महाराज, मनोज ठाकुर, किरण सुर्यवंशी, राहुल चौहान, मुकेश पटेल की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा और सराहा। इस दौरान सुभाष प्रसाद पुरोहित और भरतदास महाराज का स्वागत जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर और प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने शाल-श्रीफल व पुष्प माला से किया ।
कार्यक्रम को सबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि इस अद्भूत व अलौकिक कार्यक्रम से हम वर्चुअल रूप से जुडे हैं। हमारी पुरानी पीढियो ने इस मंदिर के जीर्णोद्वार का जो स्वप्न देखा था वह आज पूर्ण हुआ। राजस्थान में राहुल गाधी हिन्दू और हिन्दुत्व को परिभाषित कर रहे थे । कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने हिन्दुत्व को हमेशा हीन भावना से देखा है। कभी हिन्दुत्व को कट्टरता से देखा है तो कभी भगवा आंतकवाद से जोडा है। अब हिन्दुत्व की बात कर रहे है। इन्होंने हमेशा सुप्रीम कोर्ट में खडे होकर भगवान राम, भगवान कृष्ण और रामसेतु को हमेशा से ही चुनौती दी। अब नासा ने यह सिद्ध कर दिया है कि रामसेतु प्राचीन है और यह मानव निर्मित है। जब जाकर उन्हें भरोसा हुआ है। पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने के लिये छोटी-छोटी गलियों में से जाना पड़ता था गंदगी भी बहुत होती थी, लेकिन मोदीजी ने 300 साल बाद पुनः काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णार्द्धार करवाकर हमारी गौरवशाली संस्कृति को पुनः जीवित किया है।
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महेन्द्र ठाकुर, भारती पाटीदार, मुकेश जरिया, रामस्वरूप गेहलोद, श्रवणसिंह चावडा, सुनील तिवारी, विरेन्द्र आंजना, रामविलास पटेल, निलेश उपाध्याय, सुभाष पाटीदार, अतुल ज्वाला, घनश्याम नारोलिया, शिवा डिंगू, मंडल अध्यक्ष अनिल पाटीदार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *