इंदौर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष रघु यादव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पंचायत व निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग के ख़िलाफ़ कूटरचित षड्यंत्र रचते हुए आरक्षित सीटों पर चुनाव पर रोक लगवा दी। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र और पिछड़ा वर्ग के ख़िलाफ़ की गई साजिश को बताता है। अब यह जनता के सामने भी उजागर हो गया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है।
कांग्रेसी नेताओं के फूंके पुतले।
कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में निवासरत 51% ओबीसी वर्ग में रोष व्याप्त है, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए नगर के प्रमुख चौराहों कालानी नगर, नगीन नगर, बड़ा गणपति, राजमोहल्ला, भोलाराम उस्ताद मार्ग सहित अन्य चौराहों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजयसिंह एवं विवेक तन्खा का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, रघु यादव, लक्ष्मीनारायण साहू , प्रकाश राठौर, संतोष यादव, सुभाष परमार,भोला यादव, लखन कोदिया, सचिन शिंदे,दिनेश टांक, पवन यादव, राकेश शोभावत, राकेश सोनी, यश चावड़ा,भजन ओझा, प्रकाश नायक, शुभम परमार सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
October 21, 2021 शहर कांग्रेस ने किया वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजन और प्रतिभाओं का सम्मान
इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर […]
March 26, 2022 भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव पर बहराणा साहब की धूमधाम से निकाली गई यात्रा
इंदौर : सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव तिथि अनुसार झूलेलाल मंदिर […]
July 4, 2022 मुख्यमंत्री आए और महंगी बिजली का झटका दे गए- शुक्ला
मुख्यमंत्री ने फिर इंदौर के लोगों को धमकाया।
वहीं घोषणाएं दोहरा गए, जो सालों से कर […]
June 20, 2022 मोटर साइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : वन्य प्राणी संग्रहालय ( जू) से मोटर साईकिल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को थाना […]
May 4, 2023 बोहरा समाज के धर्मगुरु का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत
कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी और विधायक मेंदोला ने की बोहरा धर्मगुरु की […]
October 20, 2023 दो नारी…एक संगठन तो दूसरी सरकार पर भारी..!
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
कहावत तो यह है कि एक ही नारी सब पर भारी….मध्य प्रदेश में […]
August 1, 2025 25 अक्टूबर तक पूरा करें सड़कों का निर्माण व पेंचवर्क
महापौर भार्गव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।
निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क एवं […]