फर्जी एनओसी के जरिए बेच दी थी दो महंगी कारें
इंदौर : कूटरचित फर्जी बैंक NOC तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया।
आरोपी द्वारा अपनी फर्म के नाम से महंगी कारों को लोन पर खरीदकर, किस्त न भरते हुए, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से RTO से हाइपोथिकेशन हटवाकर धोखाधड़ी करता था।आरोपी ने कार लोन पूरा क्लियर किए बिना ही, Ford endeavour और Toyota fortuner जैसी महंगी कारें अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। पकड़े गए आरोपी का नाम (1).राजेंद्र सिंह सोलंकी निवासी स्कीम 71 चंदन नगर इंदौर होना बताया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुबेर इंटरप्राइजेज एवं स्वास्तिक इंटरप्राइजेज फर्म के माध्यम से Ford endeavour और Toyota fortuner (कुल कीमत करीब 62 लाख रू) जैसी महंगी कारों को HDFC bank से लोन फाइनेंस करवाकर, शुरुआती कुछ माह तक लोन की किस्त भरी गई, उसके बाद फर्जी कूटरचित बैंक NOC बनाकर, RTO विभाग से हाइपोथिकेशन हटवाते हुए धोखाधड़ीपूर्वक उक्त वाहनों को किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर धोखाधड़ी की गई।
क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपी राजेंद्र के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 420, 467, 468, 471,34 भादवि का पंजीबद्ध करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 5, 2022 बेलगाम दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर : डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर, इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुपर कॉरिडोर […]
February 9, 2021 विनीत की गाई गजलों ने कराया दिली सुकून का अहसास
इंदौर : गजल एक ऐसी विधा है, जो सुनने और सुनाने वाले दोनों को रूह की गहराइयों तक सुकून […]
May 3, 2025 आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली: जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में पाक परस्त आतंकियों के हमले में 26 बेगुनाह […]
July 22, 2023 कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के खिलाफ जैन समाज ने निकाली मौन रैली
संभागायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कर्नाटक सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन।
इंदौर […]
February 16, 2022 मंत्री सिलावट ने बायोगैस प्लांट के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
इंदौर : देश और प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया […]
June 21, 2023 महंगे शौक पूरे करने के लिए कर्ज लेकर नहीं चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश
अपहरण की झूठी साजिश का भंवरकुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश।
इंदौर : कार […]
July 5, 2021 मिसरोद पुलिस ने दो नकबजनों को बनाया बन्दी, 2 लाख का माल किया बरामद
भोपाल : थाना मिसरोद पुलिस ने दो नकबजनों को गिरफ्तार करीब 2 लाख का माल बरामद किया है। […]