बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन

  
Last Updated:  May 9, 2024 " 04:26 pm"

रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्तिधाम पहुंचकर स्व. मालू को अर्पित किए श्रद्धासुमन।

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हृदयाघात से निधन हो गया। बुधवार रात भोपाल से लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। थोड़ी देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार सुबह ग्रेटर ब्रजेश्वरी, पिपल्याहाना स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। पिपल्यापाला रीजनल पार्क स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मुक्तिधाम पहुंचे और स्व. गोविंद मालू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, मित्र, परिचित और स्नेहीजनों ने भी स्व. मालू को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्रीजे ने गोविंद मालू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्व. मालू भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। मालू का असमय निधन समाज व भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताई शोक संवेदना।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गोविंद मालू ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। मालू का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी गोविंद मालू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मालू ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। उन्होने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *