इन्दौर : बदलते परिवेश में बच्चों में अपनी मातृभाषा के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से सानंद न्यास के उपक्रम ‘फुलोरा’ के तहत ‘सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा’ का आयोजन गत 19 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष ‘सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा’ रविवार, 23 जुलाई 2023 को प्रातः 9 बजे से यू.सी. सी. ऑडिटोरियम (दे. अ. वि. वि. परिसर) खंडवा रोड, इंदौर में आयोजित की गई है।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे, मानद सचिव जयंत भिसे, ने बताया कि स्पर्धा में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं,कला-संगीत संस्थाओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और अन्य क्षेत्रों से बाल व युवाओं के 48 समूहों द्वारा एक-एक मराठी गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
तबला, हॉरमोनियम, बांसुरी, ढोलक आदि के साथ साईड रिद्म में डफली, घुंघरू, झांझ आदि वाद्यवृंद के साथ बच्चों की इस अनूठी स्पर्धा को सुनना एक अलग ही अनुभूति सिद्ध होगी।
स्पर्धा के प्रति बच्चों में अपार उत्साह है। वे पूरी तन्मयता से स्पर्धा हेतु तैयारी में जुटे हैं। जहाँ इस प्रकार की स्पर्धा से एक ओर बच्चों में अपनी मातृभाषा के प्रति रूझान बढ़ेगा वहीं दूसरी ओर बच्चे अपनी गौरवशाली, वैभव संपन्न संस्कृति के समीप आकर इस संस्कृति से परिचित होंगें ।
आयोजन समिति ने कला प्रेमियों से नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन में सहभागी होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
Related Posts
April 9, 2023 निलंबित जेल अधीक्षक के लॉकर ने उगली करोड़ों की सोना – चांदी
अचल संपत्तियों के दस्तावेज और लाखों रुपए नकद जमा की रसीद भी मिली।
उज्जैन : केंद्रीय […]
August 12, 2024 देवास विधायक के बेटे की गाड़ियों के काफिले पर 29 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना
उज्जैन में गाड़ियों के काफिले के साथ घुस गए थे महाकाल लोक क्षेत्र में ।
उज्जैन श्री […]
February 16, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार
इन्दौर : मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
February 12, 2024 सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के 03 बदमाश गिरफ्तार
राजस्थान से पकड़कर लाई लसुड़िया पुलिस।
लसुड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की पांच […]
January 21, 2025 धर्म को हमारी संस्कृति में कर्तव्य माना गया है : श्रीमती इनामदार
इंदौर : देवी अहिल्या सेवा न्यास, राष्ट्र सेविका समिति इंदौर व भोजपुरी साहित्य अकादमी […]
January 14, 2021 विजयवर्गीय व लालवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
इंदौर : मकर संक्राति के पावन पर्व पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय […]
April 3, 2017 मात्र 3 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, घूस नहीं टेस्ट देना होगा नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में करीब 30 फीसदी […]