26 मार्च से रात 9 बजे बन्द होंगे बाजार, धर्मस्थलों पर तालाबंदी, धार्मिक आयोजनों पर भी लगाई गई रोक

  
Last Updated:  March 26, 2021 " 01:13 am"

इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी को देखते हुए गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक रेसीडेंसी कोठी में आहूत की गई। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित और आपदा समूह के अन्य अधिकारियों ने शिरकत की।

ये लिए गए निर्णय।

बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और अस्पतालों में बेड की सीमित संख्या को देखते हुए कड़े प्रतिबंधात्मक निर्णय लिए गए। इन निर्णयों के मुताबिक :-

  • लॉक डाउन रविवार को ही रहेगा लेकिन सोमवार याने धुलंडी को भी सख्ती लॉक डाउन जैसी ही रहेगी। बेवजह की आवाजाही पर रोक रहेगी।
  • होली के चलते सड़कों पर किसी भी तरह की गेर, बाने या जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे।
  • शहर के लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस बार होली घर पर रहकर ही मनाएं।
  • रंगपंचमी और अन्य किसी त्योहार पर भी गेर,जुलूस, शोभायात्रा आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
  • शहर के तमाम बाजार व दुकानें अब रात 10 की बजाय 9 बजे बन्द होंगे।
  • शहर के सभी धर्मस्थल आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे। धार्मिक आयोजनों पर भी रोक रहेगी।
  • किसी भी होटल में बर्थ डे, एनिवर्सरी पार्टी और अन्य तरह के आयोजनों पर रोक लगाई गई है।
  • विवाह समारोह में वर- वधु पक्ष के मिलाकर 50 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • शव यात्रा में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नही दी जाएगी।
  • स्वीमिंग पुल, सिनेमाघर,जिम, वाटर पार्क आदि बन्द रहेंगे।
  • इंडोर खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि खुले मैदानों पर होने वाली खेल गतिविधियां जारी रहेंगी।
  • रेस्टोरेंट में बैठकर खाना नहीं खाया जा सकेगा। लोग पार्सल बंधवाकर घर ले जा सकेंगे।

होस्टल्स की मेस जरूर खुली रह सकेगी, ताकि वहां रहने छात्र- छात्राएं खानें को लेकर परेशान न हों।

  • जो दुकानें सील की जा रहीं हैं, उन्हें जुर्माना भरने के बाद 24 घंटे में खोला जा सकेगा।
  • मास्क लगाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसमें सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जाएगी।
  • वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए उपरोक्त निर्णयों का अनुपालन कड़ाई से करवाया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *