इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के को इंतजार कराने की ममता दीदी की हरकत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी अहंकार में चूर हो गई हैं। उन्होंने दीदी को नसीहत देते हुए कहा कि
अहंकार रावण का नहीं टिका तो तुम क्या हो..?
शिवराज ने कहा कि ऐसी हरकत कर ममता दीदी ने अपना कद छोटा कर लिया है।
मोदीजी प्रधानमंत्री हैं उनके पीछे देश चलता है।
सीएम शिवराज ने ममता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वह पश्चिम बंगाल जनता की मदद के लिए वहां गए थे। तूफान पीड़ितों का हाल-चाल जानने गए थे। प्रधानमंत्री को इंतजार कराना उनकी अवमानना है।
ममता का बर्ताव बंगाल की जनता का अपमान।
सीएम शिवराज ने कहा कि मैं भी कई वर्षों से मुख्यमंत्री हूं।
जब मनमोहन सिंह पीएम थे, हमने कभी उनके सम्मान पर आंच नहीं आने दी। भारत के प्रधानमंत्री देश का सम्मान होता है।
सूरज पर कोई थूकेगा तो वह थूंक उसके चेहरे पर आएगा।
सीएम शिवराज ने ममता दीदी को खरी- खरी सुनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अवमानना करके उन्होंने अपना स्तर घटाया है। कोई सूरज पर थूकेगा तो वह उसके चेहरे पर ही आएगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि वे ममता दीदी की इस हरकत की घोर निंदा करते हैं।
Related Posts
October 26, 2020 जनता का वोट रूपी घी अब कांग्रेस की राखोड़ी में नहीं डलेगा
गोविन्द मालू
दाल बाटी वाला मालवा- निमाड़ अब काँग्रेस की राखोड़ी में घी नहीं डालेगा […]
October 10, 2021 अपने ही नेताओं पर अविश्वास से ग्रसित है भाजपा और कांग्रेस
जोबट उपचुनाव -
अंचल में सियासी रंग तो छा गया मगर मतदाताओं की खामौशी कर रही […]
May 14, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने ईएसआईसी टीबी अस्पताल में कोविड इंतजामों का लिया जायजा, एम्बुलेंस की भेंट
इंदौर : नंदानगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा क्षय रोग अस्पताल में वर्तमान परिस्थितियों को […]
September 26, 2022 संस्कार भारती के कार्यक्रम में मानगढ़ के बलिदानियों को समर्पित प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
इंदौर : संस्कृति व संस्कार के सरंक्षण के लिए समर्पित संस्था 'संस्कार भारती' मालवा […]
January 11, 2024 स्वच्छता में इंदौर ने छुआ सातवा आसमान, सूरत के साथ संयुक्त रूप से रहा नंबर वन
मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]
April 21, 2024 25 अप्रैल को निकलेगी बीजेपी प्रत्याशी लालवानी की नामांकन रैली
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल।
भाजपा कार्यालय पर नामांकन रैली को लेकर बैठक […]
March 22, 2017 अयोध्या विवाद आपस में सुलझाएं, जरूरत पड़ी तो करेंगे मध्यस्थता: SC नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या […]