“अनोखी महिला जो थी करुणा की अनंत शक्ति सागर।
मानवता की राह में सतत चलने वाली अद्वितीय शिल्पकार॥
समाहित थी जिसमें पहाड़ों के समान संघर्ष की क्षमता।
कितने अनाथों पर लुटाती रही अनवरत ममता॥
पेट की भूख ने सच का ज्ञान कराया।
सिंधु ताई ने एक नवीन इतिहास रचाया॥
सन्मति बाल निकेतन की ताई ने की शुरुआत।
स्नेह और करुणा की बच्चों पर की बरसात॥
हारना नहीं कभी परिस्थितियों से देती हमें सीख।
अस्वीकार किए जाने पर भी लड़ती रही निर्भीक॥
अनगिनत पुरस्कारों की लगा दी सिंधु ताई ने कतार।
करुणा लुटाने वाली आप तो हो अनाथों के लिए अवतार॥
संघर्षों से जीतकर बनी प्रकाश की निर्माता।
परिस्थितियों से पलायन तो सिंधु ताई को नहीं आता।।
देती संदेश करें सदैव संकट को भी प्रणाम।
मैंने इसी संकट से लड़कर बनाया दिलों में नाम॥
हर बार आँखों में आँखें डालकर विपत्ति से लड़ना होगा।
कहती थी हमेशा गिरना, संभलना और उबरना होगा।।
तुमको खोना तो है ममत्व की अपूरणीय क्षति।
देती ज्ञान की मत करना मेरी जलायी हुई मशाल की ईति॥
जो बार-बार ठोकर खाकर भी उठना सीख जाता।
वह अपने अनुभव से दुनिया को जीत जाता॥
सिंधु ताई ने 1948 में लिया था अवतरण।
अपनी अनूठी प्रतिभा से सिखाया कैसे जीते जीवन का रण॥
74 वर्ष की उम्र में ली ताई ने ली आखरी सांस।
डॉ. रीना कहती, तुम्हारा जीवन तो देता है अंधकार में उजाले की आस॥“`
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
August 14, 2020 बोहरा व मुस्लिम भाइयों ने वार्ड 73 में चलाया सफाई अभियान इंदौर : दाउदी बोहरा समाज के जनसंपर्क मीडिया प्रभारी अली असग़र भोपाल वाला मज़हर हुसैन […]
December 21, 2024 इंदौर को बड़े शहरों से भी आगे लेकर जाएंगे : मुख्यमंत्री
लिट चौक के रूबरू कार्यक्रम में युवाओं ने जाने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के व्यक्तित्व […]
February 13, 2022 बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हिजाब विवाद को बताया प्रायोजित
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह की फटकार के बाद मप्र के मंत्री और बीजेपी नेता तो हिजाब को लेकर […]
September 28, 2020 सीएम शिवराज ने जिलेवार की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, ज्यादा संक्रमित जिलों में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं संक्रमण रोकने […]
November 15, 2021 टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
April 26, 2020 कोरोना पॉजिटिव रहते महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अब दोनों स्वस्थ्य होकर लौटे घर इंदौर : स्कीम नम्बर 71 में रहने वाली फराह खान प्रेग्नेंट थी। वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई […]
July 26, 2020 पुनः डेढ़ सौ के करीब मिले कोरोना संक्रमित , 1 मरीज की मौत..! इंदौर : प्रशासन की सख्ती के खिलाफ मैदान में उतरकर हर बात को सियासी रंग देने वाले नेता […]