इंदौर : कोरोना संकमण की विकट होती स्थिति और मरीजों की बढ़ती संख्या से जरूरी इंजेक्शन व ऑक्सीजन की कमीं महसूस होने लगी है। इससे शासन- प्रशासन के हाथ- पैर भी फूलने लगे हैं। इस बीच गुरुवार को भी करीब 15 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ पौने नौ सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। उधर मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गुरुवार को 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
887 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 4058 आरटीपीसीआर सैम्पल लिए गए। 1487 रेपिड एंटीजन सैम्पल प्राप्त हुए। कुल 6045 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 5115 निगेटिव पाए गए। 887 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 25 रिपीट पॉजिटिव निकले। 18 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक कुल 974429 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से 76680 अबतक पॉजिटिव पाए गए हैं।
326 किए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 326 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर घर की राह पकड़ी। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 68770 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आ चुके हैं। 6921 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 4 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना से मरनेवालों की तादाद 989 हो गई है।
Related Posts
June 22, 2020 कोरोना संक्रमण के फिर बढ़ रहे मामले, तीन फीसदी से ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा..! इंदौर : कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। अब तक टेस्टिंग के तीन फीसदी से कम मामले […]
February 21, 2023 मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे 67 दवाइयों के सैंपल
कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की दवाइयों के सैंपल हुए फेल, स्टॉक हटाने के […]
June 24, 2022 नियाज़ अली शाह की दरगाह पर मनाया गया उर्स, चादर पेश कर मांगी अमन – चैन की दुआ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब की अगुवाई में 133 वे उर्स मुबारक के मौके पर साथ तुकोगंज स्थित […]
January 22, 2022 टीकाकरण के चलते कोरोना संक्रमण का हो रहा मामूली असर, बुजुर्ग लगवाएं बूस्टर डोज- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे आंकड़े लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। […]
September 8, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति, मीडियाकर्मियों ने किया पूजन व महाआरती
इंदौर : गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में भी पं. धीरेंद्र राजौरिया के […]
September 23, 2021 बीजेपी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का किया गया परीक्षण, डेंगू – मलेरिया की भी की गई जांच
इंदौर : प्रदेश बीजेपी संगठन के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
October 3, 2022 नकबजनी और वाहन चोरी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश,आठ लाख का माल बरामद
इंदौर : नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 04 आरोपी, […]