महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान भभकी आग में 14 झुलसे

  
Last Updated:  March 26, 2024 " 11:46 pm"

कपूर आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से भभकी आग।

08 घायलों को अरविंदो अस्पताल, इंदौर लाया गया।

मुख्यमंत्री ने अरविंदो अस्पताल पहुंचकर पूछी घायलों की कुशलक्षेम।

घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश, अपने जन्मदिन के सारे कार्यक्रम किए निरस्त।

उज्जैन कलेक्टर ने घटना की मेजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश।

उज्जैन : सोमवार तड़के महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान आग लगने से पुजारियों सहित 14 लोग झुलस गए। 12 घायलों को इंदौर रैफर किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घटना की सूचना मिलते ही इंदौर पहुंचे और घायलों से मिलकर उनकी तबीयत का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए।

कपूर आरती के दौरान भभकी आग।

उज्जैन के जिला कलेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में भस्मारती में कपूर आरती चल रही थी, उसी दौरान उड़ाए गए गुलाल से कपूर आरती के थाल में आग भभक गई। अचानक हुई इस घटना में पुजारियों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया।जो ज्यादा गंभीर थे उन्हें इंदौर रैफर किया गया। ऐसे 08 घायलों का अरविंदो अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीएम डॉ. यादव पहुंचे अस्पताल।

बता दें कि एम मोहन यादव का सोमवार को जन्मदिन होने से कई कार्यक्रम रखे गए थे पर महाकाल मंदिर की घटना की जानकारी मिलते मुख्यमंत्री यादव ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और भोपाल से सीधे इंदौर आकार अरविंदो अस्पताल पहुंचे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और घटना की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि वे घायलों के इलाज में कोई कमी न रखें। बाद में मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचे और वहां भी जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की।

घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच।

कलेक्टर नीरज कुमार ने महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान हुई आग लगने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।जिला पंचायत सीईओ
मृणाल मीना और अपर कलेक्टर अनुकूल जैन को जांच अधिकारी बनाया गया है। वे घटना की विस्तृत जांच कर 03 दिन में रिपोर्ट कलेक्टर को प्रेषित करेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *