बम स्क्वाड की जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु।
पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री ब्रिज के समीप स्थित शाखा के मैनेजर को मिला था धमकी भरा मेल।
इंदौर : पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री ब्रिज के समीप स्थित शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक मैनेजर को धमकी भरा मेल मिला। इसमें रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि जांच में किसीतरह की संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।
धमकी भरा मेल मिलते ही बैंक अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड बैंक पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक बैंक परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार बैंक के मैनेजर को एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दोपहर 2 बजे बैंक को रिमोट कंट्रोल से उड़ाने की बात कही गई थी। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
November 25, 2020 चार दिन में 22 सौ से ज्यादा बढ़े कोरोना के मरीज, ग्रोथ रेट भी 11 फीसदी के ऊपर पहुंचा…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण केप्रकोप में सतत तेजी आ रही है।मंगलवार 24 नवम्बर को भी संक्रमित […]
July 13, 2020 एक सप्ताह के लिए टला लॉकडाउन, कोरोना की रोकथाम के लिए अब होगी सख्ती इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और कृष्णमुरारी मोघे की आपत्ति के बाद […]
May 14, 2020 रणदिवे और सोनकर ने ग्रहण किया बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष का पदभार इंदौर : नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने गुरुवार […]
March 20, 2025 गेर में ट्रैक्टर के कुचलने से मृत व्यक्ति की शिनाख्त हुई
एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी […]
August 29, 2023 पीओएस मशीन के जरिए महापौर ने अपने निजी निवास के संपत्ति कर का किया भुगतान
निगम का राजस्व वसुली में नवाचार।
शहरवासी संपतिकर का भुगतान ऑनलाइन, डिजिटल मोड के साथ […]
January 30, 2024 वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए
साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l
इंदौर : वुमंस प्रेस […]
February 1, 2024 स्व. रस्तोगी स्मृति राजभाषा हिंदी सेवी सम्मान से डॉ. साहू सम्मानित
इंदौर: हिंदी सेवी स्व.डॉ. आलोक कुमार रस्तोगी की स्मृति में स्थापित पहला राजभाषा हिंदी […]