सात लाख रुपए से अधिक कीमत की सौंफ व अखाद्य कलर बरामद।
इंदौर : अखाद्य कलर से सौंफ को हरा कर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का जिला प्रशासन ने पर्दाफाश किया है।धार रोड स्थित एक फर्म पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग और सौंफ जब्त किया गया।
मुखबिर की सूचना पर अपर कलेक्टर गौरव बैनल की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नावदा पंथ इंदौर स्थित अरिहंत ट्रेडर्स पर दबिश दी गई। वहां पर सौफ को अखाद्य रंग से कृत्रिम तरीके रंगीन कर हरा किया जा रहा था। इस पर सौंफ के 3 नमूने और 1 ग्रीन ऑक्साइड अखाद्य कलर का नमूना ले कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सौंफ लगभग 3569 किलोग्राम और 73 किलो ग्रीन ऑक्साइड अखाद्य कलर यहां से जब्त किया गया जिसकी कीमत 7 लाख19 हजार 640 रुपए बताई गई है। अरिहंत ट्रेडर्स नामक इस फर्म का संचालन कमल बाफना नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। फर्म का लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है।
Related Posts
March 30, 2020 इंदौर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। उसे निजी अस्पताल […]
April 11, 2020 इलाज करने से मना करने पर निरस्त होंगे डॉक्टरों, अस्पतालों के लाइसेंस, कलेक्टर ने दी चेतावनी इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पताल संचालकों को हर स्थिति में मरीजों का इलाज करने के […]
March 6, 2017 एसडीएम संतोष चंदेल के खिलाफ के जांच होगी , विधानसभा में गूंजा मामला सागर एसडीएम संतोष चंदेल का होगा ट्रांसफर और विभागीय जांच ।विधबा किसान शारदा ठाकुर […]
January 29, 2025 कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन
मुख्यमंत्री ने दिलवाई सदस्यता।
विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला ने दिया कांग्रेस […]
June 17, 2023 पूंजीगत संपत्ति की खरीद पर लिया जा सकता है, इनपुट टैक्स क्रेडिट
इंदौर : जीएसटी के तहत व्यापरियों द्वारा मशीनरी या अन्य कोई पूंजीगत सम्पति (कैपिटल […]
December 26, 2018 मिशन- 2019, बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किये लोकसभा प्रभारी नई दिल्ली: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी […]
October 18, 2024 गेहूं सहित छह फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने फसलों की एमएसपी बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी का […]