मुम्बई: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को मुम्बई पहुंचे। वहां वे मानहानि के एक मुकदमें के सिलसिले में शिवड़ी कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाए थे। उसी के चलते आरएसएस से जुड़े एक वकील धृतिमान जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
मैं दोषी नहीं, ये विचारधारा की लड़ाई है।
जमानत मिलने के बाद के बाद कोर्ट से बाहर आए राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे दोषी नहीं हैं। ये विचारधारा की लड़ाई है जिसे वे पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा थे। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत करने के साथ उनकी लड़ाई में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।
पांच और मुकदमों में पेश होंगे राहुल।
राहुल गांधी को जुलाई माह में देश के अलग- अलग न्यायालयों में पेश होना है। 6 जुलाई को पटना कोर्ट में उनकी पेशी है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशीलकुमार मोदी ने वहां राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उन्होंने राहुल गांधी के ‘सारे चोरों का नाम मोदी होता है।’ संबंधी बयान के खिलाफ ये मुकदमा लगाया है। इसके अलावा राहुल गांधी को 9, 12 और 24 जुलाई को भी अहमदाबाद और सूरत के न्यायालयों में उनके खिलाफ दायर किये गए मुकदमों में पेश होना है।
Related Posts
October 15, 2021 अक्टूबर अंत तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू होंगी डायलिसिस व कार्डियोलॉजी सेवाएं- संभागायुक्त
इंदौर : संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी , एमवायएच, चाचा […]
December 15, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे विधायक शुक्ला, 18 को रवाना होगा पहला जत्था
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों की अयोध्या यात्रा की शुरुआत 18 दिसंबर को […]
May 31, 2023 तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली
लोगों को तंबाकू के सेवन से होनेवाले नुकसान के प्रति किया गया जागरूक।
इंदौर : इंडियन […]
October 24, 2018 प्रत्याशियों को देनी होगी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी इंदौर: भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जो गाइड लाइन तय की […]
May 17, 2023 महिला आरक्षण बिल को लेकर खत्म हो दुविधा
कोई भी दल नहीं चाहता की महिला आरक्षण बिल पारित हो।
विश्व के टॉप टेन खुशहाल और रहने […]
November 4, 2023 इंदौर के मुख्य और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाएंगे : रेल मंत्री वैष्णव
विधायक रमेश मेंदोला ने डिजिटल बुक के माध्यम से क्षेत्र क्रमांक 02 में किए गए विकास की […]
November 19, 2020 ढाई सौ के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 3 मरीजों का जिंदगी ने छोड़ा साथ…!
इंदौर : सांवेर उपचुनाव के बाद से ही कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा […]