इंदौर : जैसी आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 4-5 दिनों से नए संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार 18 फरवरी को तो ग्रोथ रेट बढ़कर लगभग 7 फीसदी तक पहुंच गया। ये गंभीर खतरे की बानगी दे रहा है, यदि हम अब भी नहीं संभले तो बीते वर्ष जैसे हालात से पुनः गुजरना पड़ सकता है।
126 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1575 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1894 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1755 निगेटिव पाए गए। 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 816480 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 58490 पॉजिटिव निकले हैं। जिनमें से करीब 97 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
78 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 78 मरीज कोरोना को हराकर डिस्चार्ज हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57080 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 483 मरीजों का फिलहाल उपचार किया जा रहा है। मृतकों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है। कुल मौतों की संख्या 927 बताई गई है।
Related Posts
March 4, 2021 निकाय चुनाव को लेकर 6 मार्च को जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
भोपाल : प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी […]
January 16, 2022 सीवरेज सफाई में लापरवाही बरतने पर दो निगम अधिकारी निलंबित
इंदौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अहिल्या पलटन, जूना […]
July 17, 2025 भारत की स्वच्छता का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर है इंदौर : सुमित मिश्रा
अब शिव की नगरी वाराणसी को भी स्वच्छ बनाएगा इंदौर।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर […]
August 6, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं, तीन माह की बनाई कार्ययोजना
इंदौर : शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आगामी तीन माह में […]
January 12, 2023 भारत और अमेरिका एक – दूसरे की आर्थिक नीति में विश्वास रखते हैं – माइक हेंकी
आई2 यू2 सत्र में की चार देशों ने शिरकत।
इंदौर : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गुरुवार […]
June 14, 2024 15 जून से इंदौर – निजामुद्दीन के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इंदौर से निजामुद्दीन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल […]
October 11, 2022 इंदौर आकर उज्जैन रवाना हुए पीएम मोदी, ताई, विजयवर्गीय ने किया स्वागत
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार शाम इंदौर पहुंचे। […]