थाने से भागे दो शातिर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल

  
Last Updated:  April 13, 2022 " 06:09 pm"

इंदौर : थाने से भागे दो शातिर बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पत्थर गोदाम के पास हुई मुठभेड़।

एसीपी क्राइम राजेश हिंगणकर ने बताया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच तीन शातिर इनामी बदमाश अकरम उर्फ जिन्द, इमराम और जफर को पकड़कर थाने लाई थी, पूछताछ के दौरान दो बदमाश इमरान और अकरम उर्फ जिन्द थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने उनका पीछा किया। इस बीच जानकारी मिली कि दोनों बदमाश, पत्थर गोदाम के पीछे स्थित मैदान में देखे गए हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने को कहा। बजाय सरेंडर करने के, दोनों बदमाशों ने देशी पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा में बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

बदमाशों पर दर्ज हैं कई अपराध।

एसीपी हिंगणकर ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। आरोपी इमरान पर 52 अपराध पंजीबद्ध हैं। जिनमें अड़ीबाजी, जानलेवा हमले, वसूली, चाकूबाजी सहित कई संगीन अपराध भी शामिल हैं। उसपर तीन बार रासुका भो लगाई जा चुकी है। बदमाश अकरम जिन्द और जफर भी शातिर अपराधी हैं। तीनों बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *