महिलाओं ने माँ सीता के जीवन पर आधारित लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं।
इंदौर : जनकनन्दिनी माँ सीता के प्राकट्य उत्स्व जानकी नवमी पर शहर के मैथिल समाज की सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की महिलाओं द्वारा बच्चों की सामाजिक संस्था को ग्रीष्म ऋतू के मद्देनज़र कूलर एवं मटकों का वितरण किया गया। संस्थान के बच्चों को जलपान भी कराया गया।
इस मौके पर समूह की महिलाओं द्वारा माँ सीता की पूजा अर्चना कर प्रभु श्रीराम और सीता के जीवन पर आधारित भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर समूह की सभी महिलाएं एक रंग की साडी में नजर आ रही थीं।
मैथिलानी समूह की ऋतू झा, शारदा झा, कविता झा, सुषमा झा, सोनी झा ने बताया कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान श्रीराम की अर्द्धांगिनी माता सीता का प्राकट्य हुआ था। इस प्राकट्य दिवस को सम्पूर्ण मिथिला में जानकी एवं सीता नवमी के नाम से मनाया जाता है। इसी दिन पुण्य नक्षत्र में जब मिथिला नरेश महाराज जनक, संतान प्राप्ति की कामना से यज्ञभूमि तैयार करने के लिए हल से भूमि जोत रहे थे। उसी समय पृथ्वी से एक बालिका प्रकट हुई। उस बालिका का नाम सीता रखा गया। उन्होंने कहा कि चूँकि माँ सीता को मैथिली के नाम से जाना जाता है, इसलिए मिथिला की महिलाएं उन्हें अपनी आराध्य देवी मानते हुए उनकी पूजा – अर्चना और आराधना करती हैं।
Related Posts
November 19, 2022 अंग्रेजों की गुलामी के पहले यूरोप से ज्यादा शिक्षित था भारत
एक लाख से ज्यादा थे उच्च शिक्षा संस्थान।
समाज पोषित थी शिक्षा व्यवस्था।
अंग्रेजों […]
January 9, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मु
इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में […]
August 25, 2024 हर विकासखंड के एक गांव को बरसाना के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री यादव
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों का किया जाएगा प्रसार ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]
January 9, 2022 विधायक विजयवर्गीय की चेतावनी के बाद जावेद हबीब के सैलून पर डले ताले
इंदौर : ख्यात हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। यूपी […]
June 23, 2021 स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बुधवार 23 जून को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विजयनगर चौराहा स्थित डॉ […]
January 24, 2024 राज्यस्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा जोशी को मिला तृतीय स्थान
इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाता […]
August 20, 2023 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय रखेगी मप्र पुलिस
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र के डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की […]