देवास : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रोफ़ेसर मुरलीधर राव ने कहा है कि हमारी एक जेब में ब्राह्मण ओर एक जेब में बनिये है ।अब समय आ चुका है कि ब्राह्मण- बनियों को सोचना होगा कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की जेब में है या स्वतंत्र।
देवास शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी और प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने यह बात कहते हुए मुरलीधर राव के बयान पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि इन दिनों दिल्ली से लेकर भोपाल तक और देश के अधिकांश प्रांतों में सरकार बन जाने से भारतीय जनता पार्टी के नेता अहंकारी हो गए हैं। वे भूल गए हैं कि देश में प्रजातंत्र है। देश- प्रदेश की जनता इन्हें कब सत्ता से उतार देगी, पता भी नहीं चलेगा।भाजपाई आज ब्राहमण बनियों के खिलाफ अपमान जनक बातें कर रहे हैं कल दूसरे समाजो के बारे में भी इसीतरह की बात करने लगेंगे।।
मनोज राजानी व सुधीर शर्मा ने देश के ब्राह्मण और बनिया समाज के लोगों से अपील की है कि वे एक बार सोचे कि वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की जेब में है या स्वतंत्र हैं। सत्ताधारी नेताओं का इस तरह से बेलगाम हो जाना प्रजातंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हे।
ब्राह्मण और बनिया समाज से मांगे माफी।
राजानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के प्रदेश प्रभारी, जो अपने आपको प्रोफ़ेसर कहते हैं उन्हें अपने बयान पर बनिया समाज और ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। प्रजातंत्र में कोई भी समाज किसी भी दल और दल के नेताओं की जेब में नहीं है।