इंदौर : 2 सितंबर से प्रारंभ होने वाला 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया है। श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने गत 22 वर्षो से आयोजित किए जा रहे तर्पण महोत्सव को इस वर्ष स्थगित रखने का निर्णय लिया है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहनलाल सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में हजारों साधक हंसदास मठ पहुंचकर अपने दिवंगत पितरों एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों की सदगति के लिए निःशुल्क तर्पण करते आ रहे थे। इस बार जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए समिति ने 2 से 17 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष में तर्पण महोत्सव स्थगित करने का निर्णय लिया है।सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने घरों में ही शास्त्रोक्त विधि अनुसार तर्पण करें।
समिति द्वारा अब तक ज्ञात-अज्ञात 16 हजार 500 दिवंगतों की अस्थियों को देश की पवित्र नदियों में विसर्जित किया जा चुका है। कोरोना संकट खत्म होने के बाद अस्थियों के विसर्जन का सिलसिला जारी रहेगा।
Related Posts
February 2, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करनेवाले पुलिसकर्मी सम्मानित
अन्य जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी भेजे गए प्रशस्ति पत्र।
इंदौर : शहर में […]
August 25, 2020 कलेक्टर ने खरीफ फसलों को हुई क्षति का लिया जायजा, नुकसानी का आकलन करने के दिए निर्देश इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ इंदौर जिले के सनावदिया […]
September 15, 2020 राशन घोटाले के मुख्य आरोपी को रासुका में किया गया निरुद्ध इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने राशन घोटाले के आरोपी मोहनलाल अग्रवाल […]
December 5, 2023 मेंदोला के मंत्री बनने में विजयवर्गीय ही बन सकते हैं रोड़ा..!
दो डिप्टी सीएम बने तो विजयवर्गीय और पटेल नाम तय।
🔹कीर्ति राणा इंदौर 🔹
मध्यप्रदेश […]
May 18, 2021 65 हजार रुपए कीमत की देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है। मंगलवार को क्राइम […]
December 14, 2022 कांग्रेस से निष्कासित हो सकते हैं पटेरिया, नोटिस जारी कर किया जवाब – तलब
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर कांग्रेस नेता राजा […]
July 29, 2024 सावन मेले में चुनी जाएगी मिसेज सावन – 2024
सकल दिगंबर जैन समाज की मीटिंग में हुआ निर्णय, अनेक धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी होगा […]