इंदौर। बिजनेसमैन वैभव राय के बेटे हर्षुल पर रोमानिया की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जनसुनवाई में उसने शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है वैभव राय एचएंडएच हेल्थकेयर एंड कॉस्मेटिक्स के मालिक हैं।
जांचकर्ता एसीपी सोनू डाबर ने बताया कि युवती रोमानिया की रहने वाली है। युवती का कपड़ों का बिज़नेस है। युवती की हर्षुल राय से इंस्टाग्राम के माध्यम से साल 2022 में दोस्ती हुई थी। दोस्ती के दौरान दोनों के बीच खूब बात हुई। चैटिंग भी जांच में ली गई है। हर्षुल युवती से मिलने विदेश भी गया जहां पर उसने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो हर्षुल ने शादी से इनकार कर दिया। कुछ समय बाद दोनों के बीच बात बंद हो गई। युवती ने दूतावास के माध्यम से मध्य प्रदेश के डीजीपी को शिकायत की थी। युवती हर्षुल से 15 साल बड़ी है। हर्षुल की उम्र 25 वर्ष है।
हेल्थकेयर कंपनी के मालिक का बेटा है हर्षुल ।
वैभव की पीथमपुर में एचएंडएच हेल्थकेयर एंड कॉस्मेटिक्स नाम की कंपनी है। वह मेडिकल और कॉस्मेटिक्स की दवाई बनाते हैं। 25 साल से कंपनी स्थापित है। वहीं, वैभव राय एडवांस एकेडमी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
Related Posts
June 4, 2021 सांवेर के लिए दी गई एम्बुलेंस का मंत्री सिलावट ने किया लोकार्पण
इंदौर : प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरूवार को अत्रिवाल इन्फ्रा […]
July 11, 2025 मुख्यमंत्री रियल एस्टेट सहित अन्य क्षेत्रों के निवेशकों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव-इंदौर
शहरी विकास के ब्लूप्रिंट और भविष्य की योजनाओं पर […]
November 12, 2023 बीजेपी के संकल्प पत्र के रूप में पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को दिया है दिवाली का उपहार
संकल्प पत्र प्रदेश में खुशहाली और विकास का नया इतिहास रचेगा, जनसंपर्क के दौरान बोले […]
October 2, 2021 मनावर पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
धार : मनावर (धार) पुलिस ने चोरी के सोने के जेवरात जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
February 27, 2023 न्यू मदर केयर अस्पताल को किया गया सील
डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मौत का है मामला।
नर्सिंग होम तुरंत सील करने के […]
December 3, 2024 जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष से गूंज उठा विद्यासागर स्कूल
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव।
इंदौर : विद्यासागर स्कूल के […]
December 16, 2020 चार सौ के नीचे पहुंचे कोरोना संक्रमण के मामले, ग्रोथ रेट भी घटकर 7 फीसदी पर आया
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में दो- तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को […]