मुंबई : इंदौर नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा निराश्रित बुजुर्गों को शिप्रा नदी के किनारे छोड़ने की देशभर में आलोचना हो रही है। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी बुजुर्गों के साथ किए गए बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वे इनके रहने खाने की व्यवस्था करना चाहते हैं। सोनू सूद ने इंदौर वासियों से आह्वान किया है की वे भी इस मामले में हाथ बंटाने आगे आएं। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर इस मामले पर मप्र सरकार से सवाल किया है।
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने वीडियो जारी कर कहा है कि वे इन बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था करना चाहता हूं।उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वे अपने बुजुर्गों का ख्याल रखें।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मप्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा है कि मध्य प्रदेश की एक घटना मानवता पर कलंक है। सरकार और प्रशासन को इन बेसहारा लोगों के लिए समुचित इंतजाम करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कहा है कि सीएम ने अधिकारियों पर कार्रवाई कर ली है। अब इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
Related Posts
February 4, 2021 संक्रमण में आई कमीं, जितने मिले नए संक्रमित करीब उतने ही किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण में बुधवार को कुछ कमीं अवश्य आई फिर भी संक्रमण की दर डेढ़ फीसदी […]
August 11, 2021 इंदौर के माथे पर सजी एक और उपलब्धि, केंद्र सरकार ने घोषित किया देश का पहला वाटर प्लस शहर
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया है। कलेक्टर […]
February 11, 2022 चित्रकूट में प्लास्टिक की डिस्पोजल सामग्री प्रतिबंधित
सतना : धार्मिक नगरी चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान साबुन, शैंपू के प्रयोग […]
August 11, 2017 जोधपुर में एक्सीडेंट में इंदौर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत इंदौर स्कीम नंबर 71 में रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कल देर रात को जोधपुर में […]
December 19, 2018 इसरो ने लॉन्च किया GSAT- 7A सैटेलाइट । श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन इसरो के इतिहास में बुधवार को एक और सुनहरा […]
June 10, 2025 पति की हत्या के बाद इंदौर आकर प्रेमी से मिली थी सोनम..!
इंदौर पुलिस नहीं कर रही इस बात की पुष्टि।
सुपारी देने के बाद प्रेमी राज ने हत्यारों […]
January 1, 2022 पीजी कॉउंसलिंग में देरी और प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
इंदौर : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के मप्र सरकार के […]