मराठी गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कवि कुसुमाग्रज की काव्य रचनाओं की पेश की गई बानगी

  
Last Updated:  March 1, 2022 " 04:43 pm"

इंदौर : मराठी साहित्य में कविश्रेष्ठ विष्णु वामन शिरवाड़कर कुसुमाग्रज का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी कविताओं को बहुत ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया मराठी फिल्मों के अभिनेता डा. गिरिश ओक और अभिनेत्री स्पृहा जोशी ने। मौका था ‘मराठी गौरव दिवस’ का। मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक उदय पराजपे ने बताया कि कवि कुसुमाग्रज की जन्म जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है।यह आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर और मराठी साहित्य अकादमी भोपाल की संयुक्त सहभागिता से हुआ। विशेष सहयोग लोकमान्य नगर की उत्कर्ष सेवा समिति का रहा।
इस कार्यक्रम की संकल्पना वैजयंती आमटे की थी। इसे विहान प्रोडक्शन के बैनर तले प्रस्तुत किया गया।
लगातार 2 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में अभिनेता डा.गिरिश ओक और अभिनेत्री स्पृहा जोशी ने ज्ञानपीठ पुरुस्कार प्राप्त कुसुमग्राज की कविताओं को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया।दोनों कलाकारों ने कवि कुसुमग्राज की प्रेम पर आधारित कविता राधा सुदामा,बांसुरी के सप्तसुर से लेकर चंद्रमा, आभार को प्रसंगों के साथ प्रस्तुत किया। इन कविताओं में नाटय कविताएं, प्रगल्भ,अर्थपूर्ण कविताओं को भी शामिल किया गया। नाटय साधना में कविता का क्या योगदान है आदि को बखूबी प्रस्तुत किया जिन्होंने रसिकप्रेमियो को बांधे रखा। शुरुआत स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कविता की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक उदय परांजपे, जयंत भिसे और उषा ताई वैशंपायन ने किया। अतिथि स्वागत प्रकाश वैद्य,स्मिता महापुरुष, मंजूषा जोहरी और श्रीकांत कुलकर्णी ने किया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वैभव ठाकुर ने किया।

मराठी भाषियों में नाटक अधिक पसंद किए जाते हैं।

रसिकजनों से बातचीत में अभिनेता डा .गिरिश ओक ने कहा कि मुझे टीवी सीरियल,थियेटर और फिल्म तीनों में काम करने में आनंद आता है क्योंकि सभी में करना अभिनय है।मैने एक ही नाटक के सैकडो मंचन किए। मराठी वर्ग में नाटकों को अधिक पसंद किया जाता है।

इंदौर से मिलती है नई ऊर्जा।

अभिनेत्री स्पृहा जोशी ने कहा कि इंदौर के लोग सुधिजन हैं और कला की बड़ी कद्र करते है यहां से मुझे नई ऊर्जा मिलती है इसलिए बार-बार यहां आने का मन करता है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *