मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फ़ैसले के बाद आदेश जारी।
31 जनवरी तक देनी होगी सभी जिलों के अधिकारियों को गृह विभाग को रिपोर्ट।
भोपाल : खरगोन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने प्रदेश में पुलिस थानों और चौकियों की सीमाओं का निर्धारण नए सिरे से करने के आदेश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर के पास थाने और चौकी की सीमाएं तय करने का अधिकार होगा। 31 जनवरी 2024 तक कलेक्टर अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजेगा,इसके बाद फरवरी 2024 में गृह विभाग राज्य पत्र में अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना के साथ ही नई सीमाएं प्रभावी हो जाएंगी।
प्रत्येक 14 साल बाद होता है पुलिस थानों की सीमाओं का पुनः निर्धारण।
गृह विभाग ने यह भी कहा है कि सीमा का पुनर्निधारण करते समय थानों की पारस्परिक अपराध संख्या और स्थानीय परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाए
निर्धारण ना होने से कई बार स्थानीय स्तर पर अपराध की संख्या जुटाने में परेशानी आती है। आबादी, अपराध की दर , क्षेत्राधिकार को देखते हुए हर 14 साल में ऐसे सीमाएं निर्धारित की जाती हैं।पिछली बार 2010 में सीमाओं का निर्धारण किया गया था।
Related Posts
March 4, 2023 सेक्सटोर्शन के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।
करीब डेढ़ करोड़ की ठगी हुई उजागर।
मंदसौर : सेक्सटोर्शन के माध्यम से साइबर ठगी करने […]
November 7, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने पेश किया तीन माह के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड
तीन माह की कार्ययोजना के 85 फीसदी कार्य पूर्ण होने का किया दावा।
इंदौर : महापौर […]
May 16, 2021 इंदौर – भोपाल सहित कई शहरों में पेट्रोल के रेट 100 के पार
इंदौर : एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में […]
August 16, 2026 स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे आकाश विजयवर्गीय, किया ध्वजारोहण
इंदौर :, देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ग्रीनलैंड उच्चतर […]
August 2, 2024 12 लाख से अधिक पौधे जीवित रखने का भी रिकॉर्ड बनाएगा इंदौर : मंत्री विजयवर्गीय
17 दिन के अंदर आत्मनिर्भर हुए रेवती रेंज क्षेत्र में लगाए पौधे ।
सभी पौधों में अब […]
February 3, 2017 पुलिस वेबसाइट के जरिए देगी महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर किसी से दोस्ती करते वक्त वो कौन-सी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी […]
March 22, 2024 संभागायुक्त ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
लोकसभा निर्वाचन-2024
निर्वाचन की सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के नियम […]